मैरवा में जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

एस मिश्रा, श्री नारद मीडिया, मैरवा

प्रखंड में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सांसद प्रतिनिधि सह जदयू जिला सचीव मनोरंजन श्रीवास्तव पिंटू के आवास पर बनाई गई। इस दौरान एनडीए नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की तथा उनके द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जदयू जिला सचिव सह सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी भूमिका ने भारतीय समाज और राष्ट्रीयता को नए सिरे से गढ़ने में मदद की। उनकी अहिंसक नीतियों और नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और युगों से चली आ रही समाज में खाई को पाटने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरा जीवन शैली तथा उनके द्वारा दिए गए जय जवान जय किसान के नारे आज भी प्रासंगिक है। मौके पर रितेश सिंह कृष्ण मोहन कुशवाहा युनीस खान ,पप्पू श्रीवास्तव मैनेजर कुशवाहा तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिबू शमस पप्पू कुशवाहा अरविंद सिंह, मनीष यादव, मुमताज अंसारी मुन्ना, यादव प्रिंस कुमार रामप्रवेश सिंह आदि एनडीए नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!