दो बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई मह‍िला, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

दो बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई मह‍िला, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

चौतरवा में एक मह‍िला शादी के सात वर्ष बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लोग आशंका जता कर रहे हैं क‍ि शादी के बाद ज‍िस युवक से प्रत‍िद‍िन बात करती थी उसी के साथ गई है। उधर उसके जाने के बाद से बच्‍चे व प‍त‍ि काफी परेशान हैं। कहते  हैंं क‍ि प्रेम डोर भी बड़ी अजीब होती है। कहां और कब क‍िसके साथ उलझकर ज‍िंदगी में परेशानी  पैदा कर दे, कहना मुश्‍किल है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बता दें क‍ि कुछ दिन पहले मायके गई दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पति ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से गुहार लगाई है। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवक ने चौतरवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें लिखा गया है कि उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी।कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी  मायके में आई थी। इस अंतराल में वह भी अपने ससुराल आता जाता था। सात अप्रैल को उसकी पत्नी अपने मायके से गायब हो गई। शाम तक जब वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन, उसका कहीं भी नहीं पता चला। आशंका व्यक्त की जा रही है  एक लड़का से मोबाइल पर उसकी अक्सर बातचीत होती रहती थी। वही उसकी पत्नी को भगा ले गया है। उसके दो बच्चे भी हैं।  थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेति‍या से नाबालिग लड़की का अपहरण 

नगर के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर हजारीमल धर्मशाला के समीप रहने वाले राजू कुमार शर्मा को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए छानबीन जारी है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!