परसुरामपुर दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ सैकड़ों घर बाढ़ के पानी मे डूबा

परसुरामपुर दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ सैकड़ों घर बाढ़ के पानी मे डूबा

बिधायक सीओ बीडीओ ने तटबंध का किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

लगातार हो रहे वर्षा के कारण व बाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज हुए पानी से नारायणी गंडक रुद्र रूप धारण कर ली है।जिससे सारण तटबंध के कुआरी

परसुरामपुर,मधुबनी नवरंगा गांव के निचले हिस्से में बाढ़ के पानी आने से सैकड़ों घर मे पानी प्रवेश कर गया है।लगातार पानी के बढ़ने से तटबंधों पर पानी का दबाव बन रहा है।बाढ़ के कई जगह चूहा साहिल के गुफा होने से बांध से पानी का रिसाव हो रहा है।,मधुबनी सुलिश गेट के पास तो काफी मात्रा में पानी रिसाव हो रही है।गंडकी के उफान के कारण मुज्जफरपुर के सुहागपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमंगन हो गया है। गांव के लोग  अपने अपने घर छोड़ परसुरामपुर बिद्यालय व उच्चे बाढ़ पर शरण ले रहे है।शनिवार को अमनौर बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटु,बीडीओ बिभु विबेक,सीओ सुशील कुमार सारण तटबंधों का निरीक्षण किया, जहा पानी का रिसाव हो रही है वहाँ मिट्टी भरवाई जा रही है।तटबंध के रिसाव होने से आस पास के गांव में भय ब्याप्त है।

दो सप्ताह पूर्व सीओ ने तटबंध का किया था निरीक्षण बाढ़ आने पर शुरू हुआ कार्य,

स्थानीय लोगो का कहना है कि पानी लगातार तेजी से बढ़ रही है,बाढ़ के पानी का तबाव तटबंध पर हो रही है जिससे कई जगह से पानी का रिसाव हो रही है,दो सप्ताह पूर्व सीओ ने तटबंध का किया था निरीक्षण ,कई जगहों पर तटबंध क्षति ग्रस्त मिला,उस समय बांध मरमती का कार्य शुरू नही हुई,जब बाढ़ का पानी दस्तक दे गया जब पानी लगातार बाढ़ पर दबाव बनाने लगी तो आज से मिट्टी भराई का कार्य प्रारम्भ की  जा रहा है।

 

यह भी पढ़े

बिहार के बेऊर जेल में बंद 702 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया

जिलापार्षद प्रतिनिधि ने किया तिरपाल का वितरण

भोजपुर जिले में हो  सुबह से ही पूरे रही है बारिस, आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

नीतीश कुमार  एक औऱ बड़ा फैसला :  बिहार में अब BDO, CO, SDM और थानेदारों की पोस्टिंग में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण 

Leave a Reply

error: Content is protected !!