पंकज सिन्हा को मुंगेर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया

पंकज सिन्हा को मुंगेर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

 

मुंगेर रेंज के डीआईजी मो. शफीउल हक का तबादला कर दिया गया है। रेंज डीआईजी के पद से हटाने के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी और गृह रक्षा वाहिनी के डीआईजी पंकज सिन्हा को मुंगेर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को तबादले की अधिसूचना जारी कर दी।

बता दें कि बिहार सरकार ने आज तीन जिलों के डीएम का तबादला किया है। जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। मुंगेर की डीएम रचना पाटिल का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में इस पद पर रहे हिमांशु कुमार राय जहानाबाद के डीएम बनाए गए हैं। जहानाबाद के डीएम रहे नवीन कुमार अब मुंगेर के जिलाधिकारी होंगे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर की बेटी एवं बहु  कविता बनी दरोगा, क्षेत्र में खुशी का माहौल

 पचरूखी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्‍या कर साक्ष्‍य मिटाया,  प्राथमिकी दर्ज

  बिना मीटर के बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं का 15 जुलाई तक मीटर न लगवाने पर कनेक्‍शन कट  जाएगा 

बिहार के बेऊर जेल में बंद 702 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया

जिलापार्षद प्रतिनिधि ने किया तिरपाल का वितरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!