Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मोदी मंत्रिमंडल में किसको क्या मिला पढ़े यहां पूरी जानकारी - श्रीनारद मीडिया

मोदी मंत्रिमंडल में किसको क्या मिला पढ़े यहां पूरी जानकारी

 

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बुधवार को हुआ। इसमें 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के करीब तीन घंटे बाद सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया गया।
इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्री का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य एवं केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय और पीयूष गोयल को टेक्सटाइल और फूड और कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने नागरिक उड्डयन मंत्री
मंत्रालयों के बंटवारे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है।
इसी तरह नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हरदीप सिंह पुरी को शहरी एवं नगर विकास मंत्रालय के साथ साथ पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और धर्मेन्द्र प्रधान को रमेश पोखरियाल निशंक की जगह शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

मंत्रालयों के बंटवारे में अश्विनी वैष्णव को रेलवे और IT और संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और खेल, गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय (राज्यमंत्री) और संस्कृति विभाग, पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य पालन और भूपेंद्र यादव को श्रम एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किरेन रिजीजू बने कानून और न्याय मंत्री
किरेन रिजीजू को कानून और न्याय मंत्री, वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया है।
इसी तरह सर्वानंद सोनेवाल को बंदरगाह, जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय, और नारायण राणे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है।
आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय के साथ साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, जी किशन रेड्डी को संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर मंत्रालय, रामचंद्र प्रसाद सिंह को इस्पात मंत्रालय, राज कुमार सिंह को विद्युत और ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है।

अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।
इसी तरह नित्यानंद राय गृह मंत्रालय, एसपी सिंह बघेल को कानून राज्यमंत्री, शांतनु ठाकुर को बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय, पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय, राजवी चंद्रशेखर को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, शोभा करंदलाजे को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भानू प्रताप को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

अजय भट्ट को बनाया रक्षा मंत्रालय का राज्य मंत्री
डॉ भागवत किशनराव कराड को वित्त मंत्रालय और दर्शन विक्रम जरदोश को कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
इसी तरह ए नारायणस्वामी को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, कौशल किशोर को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय, बीएल वर्मा को पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय, डॉ राजकुमार रंजन सिंह को विदेश और शिक्षा मंत्रालय और अजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

देवसिंह चौहान बने संचार मंत्रालय में राज्यमंत्री
देवसिंह चौहान को संचार मंत्रालय और भगवंत खुबा को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
इसी तरह कपिल मोरेश्वर पाटिल को पंचायती राज मंत्रालय, प्रतिमा भौमिक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, डॉ सुभाष सरकार को शिक्षा मंत्रालय, जॉन बारला को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, डॉ एल मुरुगन को मत्स्य पालन और सूचना प्रसारण मंत्रालय और शांतनु ठाकुर को जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

निसिथ प्रमाणिक को गृह मंत्रालय में बनाया राज्य मंत्री
निसिथ प्रमाणिक को गृह मंत्रालय और युवा मामलों और खेल मंत्रालय, डॉ भारती प्रवीण को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, बिश्वेश्वर टुडू को जनजातीय मामलों और जल शक्ति मंत्रालय, डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!