बेटी जन्‍म लेने पर ससुरालियों ने वाहिता की पिटाई कर घर से निकाला

बेटी जन्‍म लेने पर ससुरालियों ने वाहिता की पिटाई कर घर से निकाला

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में बेटी के जन्म लेने के बाद ससुरालवालों ने मंगलवार को एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से बेघर कर दिया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला हजरपुरवा पंचायत के मुखिया सरपंच के पास गुहार लगाती रही लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना की वजह से मजबूरी में मायके में अपना गुजारा कर रही हूं। महिला ने बताया कि पेट व कान के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता हजपुरवा गांव निवासी राम लखन महतो की पत्नी प्रेममाला चौहान है। वह दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत टोला बोधा छपरा गांव निवासी स्व. कृष्णा जी चौहान की पुत्री है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उसकी शादी जीबीनगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी जीतन महतो के पुत्र रामलखन महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से एक पुत्र का जन्म हुआ। उसके बाद एक पुत्री अनुरागा कुमारी हुई। इसके बाद मुझे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

बिहार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार के बंगले में चोरी, चांदी का कटोरा और कैश गायब.

कर्ण कुदरिया गांव में ग्रामीण सड़क को बीडीसी सदस्य ने कराया मरम्मत, लोगों को चलने में होगी सहूलियत

भारतीय सेना अलर्ट,चीन ने लद्दाख के बाद उत्तराखंड के बाराहोती में बढ़ाई सैन्य गतिविधि.

Leave a Reply

error: Content is protected !!