आरएसएस का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

आरएसएस का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महाराजगंज प्रखंड के पोखरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडलीय कोर्ट के अधिवक्ता ओम प्रकाश जी ने की। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह दीपक कुमार ने बौद्धिक कर्ता की भूमिका निभायी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक के रूप में मिथिलेश कुमार तथा अतिथि के रूप में संघ के जिला स्तरीय सह महाराजगंज सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य ब्रजेश कुमार सिंह भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह उपस्थित हुए।इस अवसर पर माताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी तथा सदाशिव गोलवलकर गुरूजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भगवा ध्वज को गुरु के रूप में मानते हुए संघ के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज के नीचे समर्पण भाव से गुरुदक्षिणा की गयी। बौद्धिक प्रमुख दीपक कुमार ने कहा कि विजय दशमी को सन् 1925 में संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार जी ने नागपुर में किया था। उन्होंने भगवा को सनातन संस्कृति का प्रतीक और गुरु माना। हिन्दू संस्कृति को भारत की राष्ट्रीयता माना गया। बौद्धिक कर्ता दीपक कुमार ने कहा कि निर्विकार भगवा ध्वज हमारा गुरु है।उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही भगवा ध्वज को गुरु के रुप में अपनाया गया है। उन्होंने गुरुदक्षिणा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साल में एक बार हमारे संघ में गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम होता है।उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन हैं,जो मानव समाज से लेकर राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा और चिंता करता है।संघ व्यक्तित्व का निर्माण करता है और व्यक्ति में संस्कार भरता है। इस अवसर पर महिलाओं ने भी संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,तीन की अब तक मौत.

चोरी के विवाद में जेठ और जेठानी ने विवाहिता को जमकर पीटा, फिर जहर देकर मार डाला.

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के पीछे क्‍या है बड़ा कारण?

Leave a Reply

error: Content is protected !!