प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं! टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीतने पर रवि कुमार दहिया को हार्दिक बधाई! कठिन स्थितियों में भी अपना शानदार प्रदर्शन करके आपने ओलंपिक की खेल भावना को साकार किया।आपकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।’

अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘अविश्वसनीय रवि दहिया! जिस तरह से आपने भारत के गौरव के लिए संघर्ष किया वह वास्तव में असाधारण है। आपकी मेहनत ने एक सुनहरा इतिहास रच दिया है। हमें आप पर बेहद गर्व है। आपको भविष्य लिए शुभकामनाएं।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘रवि कुमार दहिया, आप भारत के हीरो हैं! ओलिंपिक सिल्वर मेडल जीतकर आपने भारत को गौरवान्वित किया है !! टोक्यो 2020 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत सिल्वर जीता! रवि आपने कर दिखाया। बधाई। आपका उत्साही प्रदर्शन हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का विषय है! क्या अविश्वसनीय सफर है! भारतीय खेलों के लिए शानदार दिन!’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बाधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत बढ़िया, रवि दहिया! रेसलिंग में सिल्वर तक पहुंचने के लिए बधाई।’