टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर कन्हौली में जश्न 

टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर कन्हौली में जश्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित खेलो के महाकुम्भ में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा जर्मनी को 5-4 से हरा कास्य पदक जीतने पर रघुनाथपुर प्रखंड के एमएच नगर थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव में जश्न का माहौल है। कन्हौली के युवा, बुजुर्ग व बच्चे तिरंगा लहरा, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा व मिठाई खिला जश्न में डूबे हुये है। आखिर खुशी का माहौल क्यों न हो? भारतीय हॉकी की इस जीत में कन्हौली गांव के लाल भारतीय हॉकी के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद का अहम योगदान जो रहा। गांव के लाडले विवेक की भारतीय टीम में अहम भूमिका और 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम द्वारा ब्रॉन्ज मैडल जितने पर गांव के लोग फुले नही समा रहे है। जैसे ही टीवी और सोशल मीडिया के द्वारा भारत की जीत की खबर मिली। गांव के युवा, बुजुर्ग व बच्चे हाथो में तिरंगा, अबीर व गुलाल ले, इंडिया-इंडिया व चक दे इंडिया की हुंकार भरते गांव की गलियो व पगडंडियों के रास्ते विवेक के पैतृक घर की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों द्वारा विवेक के बड़े पापा शिवनारायण भगत व बड़ी माँ मुन्नी देवी को मिठाई खिला तथा गुलाल लगा टीम इंडिया की जीत की बधाई दी। गांव में पैतृक घर पर रह रहे विवेक के बड़े पापा व मम्मी अपने लाडले की कामयाबी पर फुले नही समा रहे। वही विवेक के बचपन के दोस्त विकास कुमार शर्मा, गोलू कुमार भगत, सुजीत कुमार साह व विकास कुमार, विवेक के साथ अपने बचपन के दिनों की यादों एक-दूसरे से सांझा कर हाथो में तिरंगा झंडा लिये गांव की पगडंडियों पर जय हो व चक दे इंडिया की धुन पर नाच रहे है।

यह भी पढ़े

Raghunathpur: भारतीय हॉकी टीम ने चार दशक बाद ओलंपिक में जीता मेडल

प्रधानमंत्री 7 अगस्त को मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे

कोविड टीकाकरण के पहले डोज के बाद दूसरा डोज लेना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

अररिया में मिशन 50 हजार अभियान के दौरान टीकाकरण को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

मधेपुरा में जारी है कोविड टीकाकरण का महाभियान: एक दिन में लगाए गए 13 हजार से अधिक डोज,

Leave a Reply

error: Content is protected !!