*पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान*

*पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / कांग्रेसजनों ने जय भारत महा संपर्क अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वीं जयंती के मौके पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के खोजवां स्थित द्वारिकाधीश लक्ष्मी मंदिर से प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण किया। प्रभात फेरी खोजवां क्षेत्र के मुख्य बाजार और मार्गों से होते हुए राम जानकी मंदिर पर पहुंचकर कांग्रेसजनों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई का कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

प्रभात फेरी का नेतृत्व राम नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रेखा शर्मा एवं कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं रामनगर में भी रामनगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में राजीव गांधी की जयंती पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।बाते दें, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से 75 घंटे का जय भारत महासंपर्क अभियान शुरु किया है। इससे तीस हजार गांवों व शहर के सभी वार्डों को जोड़ा जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का संयोजक महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फ़साहत हुसैन बाबू को बनाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!