युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन के ऐतिहासिक वर्षगांठ पर साइकिल रैली का आयोजन

युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन के ऐतिहासिक वर्षगांठ पर साइकिल रैली का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो, धर्म संसद में दिये गए ऐतिहासिक संबोधन के वर्षगांठ व राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में शहर के गांधी मैदान से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जे पी चौक- बबुनिया मोड़ होते हुए बाईपास- मोड़ एवम अस्पताल रोड़ होते हुए फतेहपुर स्थित साधु सदन में समाप्त हुआ। साइकिल रैली का नेतृत्व क्रीड़ा भारती के कार्याध्यक्ष , अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, प्रांत कोषाध्यक्ष रोहित सिंह व कार्यक्रम संयोजक इंदल कुमार सिंह कर रहे थें।

साइकिल रैली के समापन के मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीवान जिला कार्यवाह सुनील कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और उनके द्वारा शिकागो में दिया गया संदेश आज 128 वर्ष के बाद भी प्रसांगिक है।
उन्होंने अपने सम्बोधन मैं कहा कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक संस्कृति की स्वीकृति का पाठ पढ़ाया।

वही क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि 11 सितंबर 1893 शिकागो के विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की उदार आध्यात्मिकता और संस्कृति से विश्व का परिचय कराया था। आज हम शिकागो धर्म संसद में स्वामी जी के द्वारा दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन के वर्षगांठ के अवसर पर सीवान में साइकिल रैली आयोजित कर स्वामी विवेकानंद जी को क्रीड़ा भारती की ओर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
साइकिल रैली में नवीन सिंह परमार, डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, रवि कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, डॉ विजय पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय, बृजनंदन सिंह,कोच सोनू कुमार सोनी व संजय कुमार , शुभम कुमार ,समर प्रताप,निलेश सिंह ,प्रकाश प्रताप ‘सोनू’ , उदय सिंह ,बाबू गुप्ता ,बुलेट पटेल,परमा मांझी,
श्रवण कुमार ,प्रवीण सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम संयोजक इंदल कुमार सिंह ने कहां कि आज के इस रैली में कुल 137 साईकिल सवार रैली में शामिल हुए। रैली को सफल बनाने में महावीरी स्कूल के छात्रों, सीवान ताइक्वांडो क्लब , गांधी मैदान व भारतीय मार्शल आर्ट क्लब,बिंदुसार बुजुर्ग के सदस्यों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्रीड़ा भारती सीवान रैली में शामिल सभी बंधुओं के के प्रति अपना आभार प्रकट करती हैं।

यह भी पढे

Raghunathpur:श्री ब्रह्मचारी जी महाराज के मठिया पर आयोजित 24 घण्टे का महाष्टयाम सम्पन्न

दरौली थाना के दोन बाजार के तीन  आभुषण दुकानों में चोरी

 राज्यपाल फागु चौहान ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित ‘साइकिल रैली’ को किया रवाना

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!