अशोक विश्वकर्मा को कांग्रेस ने नियुक्त किया प्रदेश सचिव

अशोक विश्वकर्मा को कांग्रेस ने नियुक्त किया प्रदेश सचिव

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी 20 सितंबर / ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकला महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्कर्मा समाज में हर्ष व्याप्त है। महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि समाज को राजनैतिक भागीदारी की दिशा में एक मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ है।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नंदलाल विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा,महेंद्र विश्वकर्मा लल्लापुरा, महेंद्र विश्वकर्मा पडाव, विजय विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, राम विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा आदि लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!