श्रद्धापूर्वक मनायी गयी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

श्रद्धापूर्वक मनायी गयी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

प्रखर वक्ता राष्ट्रवाद के पुरोधा मां भारती के सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वीं जयंती महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज भाजपा पश्चिमी मंडल के पोखरा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या- 41/42 पर भाजपा के नेता दिलीप कुमार सिंह के आवास पर और अफराद बूथ संख्या- 41 उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास पोखरा शक्ति केंद्र के संयोजक पवन कुमार भारती के आवास पर मनायी गयी। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

वहीं दोपहर को बूथ संख्या- 40 बलिया शक्ति केंद्र के अफराद मोड़ पर भी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम मनायी गयी। भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश्वर चौरसिया की अध्यक्षता में सभाओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें सीवान भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय,रत्नेश्वरचंद्र सिंह, बीजेपी नेता सह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संयोजक दिलीप कुमार सिंह, भृगृनाथ सिंह, ब्रजेश सिंह उर्फ खलिफा सिंह, रवीन्द्र मिश्र, जयप्रकाश सिंह आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि पं उपाध्याय के राष्ट्रवाद, मानववाद, एकात्मवाद आज और प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरद्रष्टा पं उपाध्याय ने अंत्योदय की चिंता कर दर्शाता है कि उनका चिंतन समग्र समाज का चिंतन है। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही उनका मुख्य एजेंडा था।आज उनके नाम पर ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं,जो पं उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

यह भी पढ़े

अब मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति का किया जायेगा कोविड 19 टीकाकरण

सीवान जेल में 1200 कैदियों समेत 1500 लोगों को खिलायी गयी अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा

भाजपा से गठबंधन के सवाल पर बोले ओवैसी- समंदर के दो किनारे कभी एक नहीं हो सकते

देश की सेवा को अधिक श्रेष्ठ मानते थे दीनदयालजी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!