महाराजगंज में बीजेपी नेताओं व समर्थकी ने सुनीं पीएम के मन की बात

महाराजगंज में बीजेपी नेताओं व समर्थकी ने सुनीं पीएम के मन की बात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚  सीवान (बिहार)


महाराजगंज भाजपा पश्चिमी मंडल के पोखरा शक्ति केंद्र की बूथ संख्या -41 अफराद के पवन कुमार भारती के निवास पर भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात रेडियो पर सुनी गयी। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र के विभिन्न पदाधिकारियों और लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें शेषनाथ भारती,सुरेश भारती ,नीरज भारती, हरेंद्र भारती चन्द्रमा प्रसाद,भगवान प्रसाद,वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कौशल राम, फूलपती देवी, मुन्ना राम, नारायण राम, गुलाबचंद राम,प्रमीला देवी,बाबूनंद सिंह, प्रियांशु भारती, नीतू राम, परशुराम प्रसाद,गौतम प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी।मन के बात कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हर महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी जी के मन की बात अवश्य सुनेंगे। मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।आज वैश्विक स्तर पर मोदी जी ने भारत को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।ये भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। जब भारत के प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया को नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सैन्य शक्ति की चर्चा हो रही है।वहीं भारत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।वहीं किसानों का रुझान जैविक खेती की तरफ है,जो भारत के सकारात्मक विकास का परिचायक है। युवाओं में कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ती दिख रही है। महिलाओं में कुटीर उद्योग और लघु उद्योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। देश में मेडिकल इंजीनियरिंग तथा फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है।वही होटल मैनेजमेंट से लेकर स्वछता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। नमामि गंगे परियोजना से नदियों की स्वच्छता बढ़ रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर 0 से 10 साल तक के बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़े जा रही हैं। महिलाओं को भी सैन्य सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बेटियों को सभी क्षेत्रों में आगे लाया जा रहा है। वैश्विक संक्रमण कोरोना वायरस से भारत को सुरक्षित रखने हेतु सभी को कोरोना टीकाकरण नि:शुल्क करवाया जा रहा है।देश में फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों के साथ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।सभी राज्यों में एम्स का ब्रांच स्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत लगातार प्रगति की तरफ अग्रसर हो रहा है।वही राज्यों में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित हो रहें हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गरीबों के लिए आयुष्मान हेल्थ स्वास्थ्य कार्ड, तथा स्वास्थ्य बीमा योजना चलाया जा रहा है।योग क्रिया का बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। गरीबों को अंत्योदय योजना के तहत फ्री एवं कम लागत खर्च पर राशन मुहैया कराया जा रहा है।वही प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलवाकर कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा दो लाख मात्र 12 रुपए साल के जमा करने पर जन-धन खाताधारकों को दुर्धटना में मृत्यु होने पर देने का प्रावधान मोदी जी ने किया है। उद्यम के क्षेत्र में भी कई योजनाएं चल रही हैं । पीएम मोदी जी भारत के 130 करोड़ लोगों की चिंता में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढे

जिले में जारी है संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान

सती,जाति, बाल विवाह समेत कई कुप्रथाओं पर राजा राममोहन राय लड़े.

सबके लिए ‘सार्वभौमिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा’ प्रदान करने की दिशा में भारत के बढ़ते कदम.

Leave a Reply

error: Content is protected !!