रामनगर में कांग्रेस जनों ने विशाल सद्भावना रैली निकाली,गांधी,शास्त्री को दी श्रद्धांजलि,देखे वीडियो

रामनगर में कांग्रेस जनों ने विशाल सद्भावना रैली निकाली,गांधी,शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, देखे वीडियो

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

 

वाराणसी, रामनगर 2 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर शास्त्री जी के गृह नगर रामनगर के संगत मैदान से आज प्रात:काल कांग्रेस जनों ने विशाल सद्भावना रैली निकाल कर श्रद्धांजलि दी। रैली से पूर्व आयोजित सभा में दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए देश के लिए किए गए उनके महान योगदान की चर्चा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी, वहीं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी भरा, जीवन आदर्श एवं जय जवान जय किसान का नारा हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इन दोनों महान विभूतियों का जीवन और उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए सदैव अनुकरणीय एवं पथ प्रदर्शक रहेंगे। राम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जी को देश का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। देश के यह दोनों महान सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निडरता और सत्य निष्ठा के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा था कि देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

संगत मैदान से अशोक विश्वकर्मा एवं रेखा शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली नगर के मुख्य मार्ग किला रोड से होते हुए शास्त्री चौक पर स्थित शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके निवास पर पहुंच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ समाप्त हुई। रैली में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री व भारत माता की प्रतिमूर्ति के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज लिए राम धुन बजाते हुए बैंड बाजा के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मेश्वर नाथ शर्मा, सरदार सतनाम सिंह, नारायण मास्टर, नुरुल शेख, विजेंद्र किशोर पांडे, बीनू सिंह, डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा लल्लापुरा, महेंद्र विश्वकर्मा पड़ाव, चौधरी विश्वकर्मा, समीम भाई, रवि शंकर चौबे, गोपाल साहू, मुरारी लाल श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद, लालजी पाल, लाल जी कनौजिया, हीरा प्रसाद, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद रियाज, संजय सोनकर, विकास राज, रोहित सिंह, आकाश पटेल, प्रदीप राज, शिवम राज, मोहम्मदरियाज, विकास गुप्ता, श्रीमती किरण शर्मा, श्यामसुंदरी देवी, सोनी पाल आदि लोग थे।

यह भी पढ़े

गोरखपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच को सीएम योगी ने दी मंजूरी, मृतक की पत्नी को मिलेगी नौकरी 

किसान आंदोलन से जुड़ी खास खबर ,सुप्रीम कोर्ट के सामने नोएडा की महिला बोली- साहब मैं क्या करूं, महिला का दर्द सुनकर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूरी जानकारी –

 महंत नरेंद्र गिरी की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई ने बड़ा प्लान बनाया, 100 लोगों की लिस्ट तैयार की 

रामनगर में कांग्रेस जनों ने विशाल सद्भावना रैली निकाली,गांधी,शास्त्री को दी श्रद्धांजलि Video

Leave a Reply

error: Content is protected !!