गया में पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद में थानेदार औऱ एक सिपाही को  लगी गोली  

 

गया में पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद में थानेदार औऱ एक सिपाही को  लगी गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

 

गया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद के बाद थानेदार औऱ एक सिपाही को गोली मार दी गयी है। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया है। स्थानीय लोगों के हवाले से ये खबर आ रही है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी अब तक पुष्टि नहीं की गयी है
लोगों से मिल रही खबर के मुताबिक गया के टनकुप्पा थाने के थानाध्यक्ष अजय कुमार को उपद्रवियों ने गोली मार दी है। पुलिस के एक औऱ जवान को गोली लगी है। विवाद मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ था।

दिवाली में बिठाये गये प्रतिमा को विसर्जित करने जा रहे लोगों का एक समूह डीजे के साथ नाचते झूमते जा रहा था। पुलिस टीम ने उन्हें डीजे बंद करने को कहा। दरअसल राज्य सरकार ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा रखा है। इसी बात पर विवाद बढ़ा औऱ गोलीबारी में थानेदार के साथ साथ सिपाही को गोली लगने की खबर आ रही है।

यह भी पढ़े

जंगल से गुजरा सबसे लंबा अंडरपास:बिंदास घूमते हैं टाइगर्स.

कोविड टीकाकरण : 7 नवंबर को कोरोना रोधी वैक्सीन का महाअभियान

भाई दूज का त्योहार भाई- बहन के रिश्ते पर केंद्रित पवित्र पर्व है.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!