देश में अबतक 108 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई.

देश में अबतक 108 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत में कोरोना टिकाकरण अभियान की रफ्तार में तेजी जारी है। लक्षद्वीप 18 साल से ऊपर की आबादी का पूर्ण कोरोना टीकाकरण करने के करीब है, जबकि सिक्किम, गोवा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वैक्सीनेशन का कवरेज 70 फीसद से अधिक है। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि देश में अबतक कुल वैक्सीन की 108 से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत की लगभग 78.7 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल गई है। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से अधिक आयु वर्ग की आबादी को पहली खुराक लग गई है। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा और नगर हवेली में सभी वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक दे दी गई है।

36 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक लगे

अधिकारियों ने कहा कि देश की लगभग 94 करोड़ वयस्क आबादी में से 36 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। लक्षद्वीप में 99.2 फीसद पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, जबकि सिक्किम ने 87.8 फीसद, गोवा ने 79.7 फीसद और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 72.2 फीसद अबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

हर घर दस्तक अभियान

जिन राज्यों ने सबसे अधिक कोरोना टीके की खुराक दी है उनमें सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन लोगों को दूसरी खुराक देने को प्राथमिकता देने को कहा है, जिन्होंने दो खुराक के बीच निर्धारित अंतराल की समाप्ति के बाद भी दूसरी खुराक नहीं ली। सरकार ने हाल ही में घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए एक महीने का हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!