नव निर्वाचित मुखिया मनीष कुमार सिंह ने पांच सौ छठ व्रतियों को फल और वस्त्र का वितरित किये।

नव निर्वाचित मुखिया मनीष कुमार सिंह ने पांच सौ छठ व्रतियों को फल और वस्त्र का वितरित किये।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

माझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय,मांझी,सारण.

माँझी सारण छठ महापर्व के शुभ अवसर पर माँझी प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया मनीष कुमार सिंह ने अपने आवसीय परिसर में पांच सौ छठ व्रतियों के बीच नारियल,फल और वस्त्रका वितरण किया। नव निर्वाचित मुखिया ने अपने माता पिता के साथ अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच फल वितरण करते हुए कहा कि छठ महाव्रत आस्था, निष्ठा, तप, शुद्धता, स्वच्छता और परिवार. समाज को जोड़ने वाला महापर्व है।

कहा कि छठ महापर्व में जरूरत मन्द लोगो को उपहार स्वरूप सामग्री देने पर मन को सकून मिलता है।सामग्री वितरण में बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं छठ पूजा के मद्देनजर सोमवार को माझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छठ घाटों से संबंधित मामले पर चर्चा की गई। साथ ही छठ पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। छठ घाट पर बच्चों एवं बुजुर्गों के मामले में एहतियात बरतने की अपील की गई।

छठ के दिन प्रशासन द्वारा चयनित नाव को छोड़कर दूसरे नाव के परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की जानकारी दी गई। खतरनाक घाटों पर बैरिकेटिंग कर उसके अंदर ही पूजा-अर्चना करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा घाटों पर नाव से गश्त लगाया जाएगा एवं घाटों पर गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। वैसे पूरे प्रखंड में 12 घाटों को खतरनाक घाट के रूप में चिन्हित किया गया है। जिन घाटों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सीओ धनंजय कुमार, वीडियो नीलकमल उमाशंकर ओझा,अख्तर अली, सुमन साहनी, शैलेश्वर मिश्रा ,मंजूर खान ,बिगन सिंह,कृष्णा सिह पहलवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!