Raghunathpur: प्रखण्ड प्रमुख कार्यालय के उद्घाटन के साथ पंचायत समिति की पहली बैठक का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)
जिले के रघुनाथपुर प्रखण्ड के प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कक्ष का उद्घाटन नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड प्रमुख श्री सिंह ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया इसके पश्चात प्रमुख कक्ष के मुख्य द्वार पर फीता काटकर कक्ष में प्रवेश किया। प्रमुख व उप प्रमुख रोहित कुमार यादव को समर्थकों द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कोविड-19 का पालन करते हुए उद्घाटन के बाद प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों से एक औपचारिक मुलाकात व परिचय हुआ। प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि से परिचय प्राप्त किया व साथ मिलकर काम करने पर एकरूपता बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
प्रखंड मुख्यालय में क्षेत्र के सुदूर इलाके से आए लोगों को अपने किसी कार्य को लेकर कोई कठिनाई न हो ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा प्रयास रहेगा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं शत-प्रतिशत समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंच सके। विकास के काम मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
मौके पर रविन्द्र सिंह, रविप्रकाश तिवारी, राजकिशोर चौरसिया, चन्दन पाठक, आशकर्ण सिंह, दीनबन्धु दुबे, सुनेश्वर चौहान, सुधाकर सिंह, रवि प्रताप सिंह सहित अन्य मुखिया व बीडीसी सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े
बरौली के माड़नपुर गांव में युवक ने की आत्म हत्या
कड़ाके की ठंड में गरीबों के मसीहा बने दंगसी मठाधीस महंथ सत्यदेव दास
पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा, सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।।
भगवानपुर प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
आग लगने से एक बकरी सहित हजारों की समान जलकर खाक