इसुआपुर प्रखंड के गम्हरिया गांव में शतचंडी महायज्ञ लिए किया गया ध्वजारोहण

इसुआपुर प्रखंड के गम्हरिया गांव में शतचंडी महायज्ञ लिए किया गया ध्वजारोहण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚  छपरा (बिहार)

सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के गम्हरिया ग्राम में शतचंडी महायज्ञ के लिए ध्वजारोहण शुक्रवार को किया गया। इस यज्ञ के आचार्य अरविंद त्रिपाठी जी ने बताया की इस ग्राम का यह परम् सौभाग्य है कि इस ग्राम में माता दुर्गा जी का नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु महायज्ञ होने जा रहा है। जिसका आज ध्वजा रोहण किया गया है । इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा की आज ग्राम के सीमा में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर ध्वज फहराया गया है और इस यज्ञ के संरक्षण हेतु सभी देवी देवताओं से आग्रह किया गया है। इस शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ 01-05-2022 को होगा एवं पुणाहूर्ति  09-05-2022 को किया जाएगा।*
वही इस यज्ञ के उप आचार्य पंडित आकाश शास्त्री ( वैदिक जी) ने बताया की यह यज्ञ नवदिवसीय होगा‌। इस यज्ञ में वाराणसी के विद्वान आचार्य पधारेंगे और साथ में अयोध्या के संत श्री श्री 108 त्यागी बाबा जी भी पधारेंगे, साथ ही साथ उन्होंने बताया की यज्ञ के हवन से निकलने वाली धुआं जितने भी दूर तक जाती है वहा तक का वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाता है‌।

इस पर हमारे वैज्ञानिक भी शोध कर रहे है,वही इस कार्यक्रम के हिस्सा रहे पंडित अनुराग कश्यप और पंडित विकास पाण्डेय के मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। वही अयोध्या धाम से पधारे संत   त्यागी बाबा के जयकार की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गरज उठा साथ ही साथ यज्ञ के प्रधान यजमान  अखलेश पाण्डेय एवं सभी ग्रामीण गण इस कार्यक्रम में चढ़ बड़ कर हिस्सा लिया।

इस शतचंडी महायज्ञ में विद्वान प्रवचनकर्ता के द्वारा प्रवचन कराने की प्रबंध किया गया है। विद्वान कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाएगा । बच्चों के मनोरंजन के लिए एवं यज्ञ को आकर्षित बनाने के लिए झूला इत्यादि मनोरंजन की व्यवस्था किया जाएगा।

यह भी पढ़े

मौजूदा स्थितियों के बावजूद कौशल के अनुरूप तलाशें नौकरी.

क्रोध पर विजय पाना क्यों जरूरी है?

संक्रमण से ठीक होने के क‍ितने महीने बाद दी जाए टीके की डोज?

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का स्‍वास्‍थ्‍य स्थिर.

भारत के लिए क्‍यों खास है गणतंत्र दिवस?

Leave a Reply

error: Content is protected !!