Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रघुनाथपुर में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस (इंटक) ने किया मजदूर जागरूकता अभियान कार्यक्रम - श्रीनारद मीडिया

रघुनाथपुर में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस (इंटक) ने किया मजदूर जागरूकता अभियान कार्यक्रम

रघुनाथपुर में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस (इंटक) ने किया मजदूर जागरूकता अभियान कार्यक्रम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मजदूर भाइयों मजदूर होने का कराओ रजिस्ट्रेशन.सरकार से हम दिलवाएंगे अनेको प्रकार के लाभ:अखिलेश पाण्डेय

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर बाजार के नवादा मोड़ के नजदीक शुक्रवार की दोपहर को अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस ( इंटक )के प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार भक्त की अध्यक्षता में एवं संगठन के प्रदेश सचिव अखिलेश पाण्डेय गरिमामयी मौजूदगी में मजदूर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लेबर कार्ड,ई श्रम कार्ड,वृद्धा पेंशन,शताब्दी योजना जैसे अनेको सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालकर समझाया गया.साथ ही जानकारी,सरकारी बाबुओं के उदासीनता व प्रचार-प्रसार के आभाव में गरीब मजदूर इसका लाभ नही ले पा रहे है इस पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई।

इंटक के प्रदेश सचिव व रघुनाथपुर निवासी अखिलेश पाण्डेय उर्फ झम्पू पाण्डेय ने सूबे के समस्त श्रमिक/मजदूरों से मीडिया के माध्यम से कहा कि आप केवल मजदूर होने का निबंधन/रजिस्ट्रेशन कराओ और हम सरकार से अनेको लाभ दिलवाएंगे.

मजदूरों को मिलने वाले लाभ के विषय मे पूछे गए संक्षित जबाब में श्री पाण्डेय ने बताया कि एक रजिस्टर्ड मजदूर को जन्म से मृत्यु तक के समय मे कुल अठारह प्रकार के लाभ का प्रावधान हैं।इंटक के प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार भक्त द्वारा गांव-गांव घूम-घूमकर मजदूरों को जागरूक कर रहे है.विस्तृत जानकारी प्रदेश के सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से ली जा सकती हैं।

मौके पर किसान प्रदेश सचिव अजीत उपाध्याय,प्रखण्ड अध्यक्ष अमितेश पाण्डेय,प्रखण्ड उपाध्यक्ष शैलेश सिंह,इंटक के प्रखण्ड उपाध्यक्ष अभय सिंह,इंटक के प्रखण्ड सचिव सोनू सिंह सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।

यह भी पढ़े

कहां मिलता है प्यार और क्या है उसका सही सबक?

भटकेशरी पंचायत के मुखिया पुष्पा प्रभात को पितृ शोक, पंचायत में शोक की लहर

प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं,क्या है कन्फ्यूजन?

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Leave a Reply

error: Content is protected !!