बड़हरिया में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति बैठक में विधानपरिषद चुनाव की चर्चा

बड़हरिया में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति बैठक में विधानपरिषद चुनाव की चर्चा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थितविवाह भवन में रविवार को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी की देखरेख में भाजपा बड़हरिया मंडल कार्य समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम ने की।

वहीं संचालन पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुरेश राम ने किया। मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रत्याशी की जीत लिए प्रत्येक पंचायत में बनाए गए शक्ति केंद्र के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता सभी पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करते रहना है।

वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रत्याशी को हर हाल में जिताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बढ़िया तरीका से अपना दायित्व का निर्वहन करें,ताकि हम अपने विधान पार्षद प्रत्याशी को सहजता से जीता सकें।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल राहुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुरेश राम,दक्षिण मंडल अध्यक्ष अमृतराज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,मनोज कुमार कुशवाहा, मंडल महामंत्री

अशोक प्रसाद, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, सुरेश पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, प्रेम प्रकाश सोनी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, उमाशंकर सिंह, बाबूलाल प्रसाद,अनिकेत तिवारी , उर्मिला देवी,जयमाला देवी सीता देवी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

सीवान की होनहार बेटी गुलफाम असगर फातमी को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मनित

वेदांती प्रो सत्यदेव राय भोजपुरी आंदोलन के लिए एकजूट होने का किया आह्वान  

पुलिस ने छापेमारी कर 156 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया

आपसी विवाद के मारपीट में मां पुत्र घायल घर तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गहने और साढ़े तीन लाख लूटे प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!