Raghunathpur: जीविका महिला ग्राम संगठन ने मनाया परिवारिक विविधता दिवस

Raghunathpur: जीविका महिला ग्राम संगठन ने मनाया परिवारिक विविधता दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर  प्रखंड के राजपुर गांव में चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन ने रविवार को एचएनएच एमआरपी के नेतृत्व में पारिवारिक विविधता आहार दिवस मनाया। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता के द्वारा चयनित तीन महिलाओं को पोषण आहार देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में सात महिलाओं ने भाग लिया। जिनमें चयनित तीनों महिलाओं गुड़ी देवी, पूनम देवी एवं संगीता देवी को चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मीना देवी, सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष रमिता देवी द्वारा सम्मानित किया गया।

वही एच एन एस एमआरपी द्वारा चमकी बुखार, पोषण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर चर्चा की गई व धात्री महिलाओं को बताया गया कि दस खाद समूह में से अपने भोजन में कितने प्रकार के खाद समूह शामिल करना है। इस मौके पर बुककीपर रेखा कुमारी, एस जे वाई एमआरपी मनीषा कुमारी, कम्युनिटी मोबिलाइजर संगीता देवी सहित अन्य जीविका दीदी मौजूद थी।

यह भी पढ़े

तनिष्क शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मी की गोली मार कर हत्या.

भगवानपुर हाट ः  नहाने के दौरान तालाब में डूबने से बालक की मौत

सरकार की उपलब्धि बताने पहुंचे भाजपा विधायक को बंधक बना छीना मोबाइल.

 पुलिस ने घर से युवक का शव किया बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!