Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नीतीश कैबिनेट का होगा विस्‍तार, ये होगी मंत्रियों की लिस्‍ट - श्रीनारद मीडिया

नीतीश कैबिनेट का होगा विस्‍तार, ये होगी मंत्रियों की लिस्‍ट

नीतीश कैबिनेट का होगा विस्‍तार, ये होगी मंत्रियों की लिस्‍ट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में हाई वोल्‍टेज राजनीतिक ड्रामा के बाद अब महागठबंधन की चाचा-भतीजा की सरकार बन चुकी है। जनता दल यूनाइटेड से चाचा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्‍यमंत्री तो राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) से भतीजा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उपमुख्‍यमंत्री बन चुके हैं। अब नजरें महागठबंधन के मंत्रिमंडल गठन (Mahagathbandhan Cabinet Expansion) पर टिकी हैं। नई सरकार में राजनीतिक दल विभागों के बंटवारा (Division of Ministry) को लेकर अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं तो विभिन्‍न दलों के संभावित मंत्रियों के नाम (List of Expected Ministers) भी समाने आ गए हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मत्रिमंडल विस्‍तार स्‍वतंत्रता दिवस के बाद होगा। यह विस्‍तार 16 अगस्‍त को हो सकता है।

स्‍वतंत्रता दिवस के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्‍तार

मुख्‍यमंत्री व उपमुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्‍तार स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के बाद होगा। इसके लिए अंतिम दौर की बातचीत जारी है। गहृ विभाग व विधानसभा अध्‍यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। मुख्‍यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने अभी तक गृह विभाग को हमेशा अपने पास रखा है, लेकिन नई सरकार में आरजेडी इसे आपे कोटे में मांग रहा है। आरजेडी विधानसभा अध्‍यक्ष का पद भी अपने पास चाहता है। इसके लिए आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी (Awadh Vihari Chaudhary) का नाम चर्चा में है।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर हो रहा विचार

सूत्र बताते हैं कि सरकार में सर्वाधिक करीब डेढ़ दर्जन मंत्री आरजेडी के होंगे। कांग्रेस को तीन-चार विभाग दिए जा सकते हैं। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये मंत्री पद के लिए विचार किए जा रहे जिन नेताओं के नाम सामाने आ गए हैं, उनकी अपडेट सूची नीचे दी जा रही है। अंतिम सूची में इनमें से कुछ नहीं भी रह सकते हैं। अंतिम समय में कुछ नए नाम जोड़े भी जा सकते हैं।

आरजेडी कोटे के मंत्री

  • तेज प्रताप यादव
  • अवध बिहारी चौधरी (अगर विधान सभा अध्यक्ष नहीं बने, तब)
  • भाई वीरेन्द्र
  • सुनील सिंह
  • आलोक कुमार मेहता
  • ललित यादव
  • अनिता देवी
  • जीतेन्द्र कुमार राय
  • अनिल सहनी
  • चंद्रशेखर
  • भारत भूषण मंडल
  • शाहनवाज
  • समीर महासेठ
  • वीणा सिंह
  • रणविजय साहू
  • कुमार सर्वजीत
  • अनिल सहनी
  • अख्तरुल इस्लाम शाहीन
  • सुरेन्द्र राम
  • केदार सिंह
  • बच्चा पांडेय
  • राहुल तिवारी
  • कार्तिक सिंह
  • सौरभ कुमार

जेडीयू कोटे के  मंत्री

  • उपेंद्र कुशवाहा
  • विजय कुमार चौधरी
  • संजय झा
  • अशोक चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • लेसी सिंह
  • सुनील कुमार
  • जयंत राज
  • जमां खान

कांग्रेस कोटे के  मंत्री

  • अजीत शर्मा
  • शकील अहमद खान
  • मदन मोहन झा
  • राजेश कुमार राम
  • अफाक आलम

‘हम’ कोटे से  मंत्री

  • संतोष कुमार सुमन

महागठबंधन के घटक दलों के  विभाग

आरजेडी व कांग्रेस

  • गृह (अगर जेडीयू से सहमति बन गई।)
  • पथ निर्माण
  • वित्त
  • स्वास्थ्य
  • भवन निर्माण
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • कृषि
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • श्रम संसाधन
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • उद्योग
  • नगर विकास
  • पंचायती राज
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन
  • पर्यटन
  • कला संस्कृति
  • खान एवं भूतत्व
  • आपदा प्रबंधन
  • राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

जेडीयू

Leave a Reply

error: Content is protected !!