Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान की रजनी खेल रही राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी - श्रीनारद मीडिया

सीवान की रजनी खेल रही राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी

सीवान की रजनी खेल रही राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सीमित संसाधनों के बावजूद अपने कोच मनोरंजन सिंह के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में गांव से खेलते खेलते पहुंच गई बिहार के राज्यस्तरीय टीम में

✍️गणेश दत्त पाठक

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान मेधा की धरती रही है। परंतु यहां खेल प्रतिभाओं की भी कमी नहीं है। यहां की प्रतिभाएं सीमित संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद सिर्फ अपने हौंसले और समर्पित प्रयास के बूते सफलता की दास्तां को लिखने के लिए सुप्रसिद्ध रही हैं। वहीं सीवान में कुछ ऐसे कोच भी हैं, जो इन प्रतिभाओं के हुनर को तराशते हैं। फिर ये प्रतिभाएं अपने हुनर का कमाल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाती है और सीवान गौरांवित हो उठता है, उत्साहित हो उठता है। ऐसी ही एक प्रतिभा है महिला कबड्डी खिलाड़ी रजनी राय। जो वर्तमान में बिहार के राज्यस्तरीय टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर पटना में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में अपना जौहर दिखा रही है। निश्चित तौर पर रजनी की इस उपलब्धि पर उनके कोच श्री मनोरंजन सिंह, सहायक कोच अभिमन्यु कुमार सिंह भी गर्व महसूस करते दिखाई दे रहे हैं।

सीमित संसाधनों की परवाह किए बिना जुटी रही प्रयास में

महिला कबड्डी खिलाड़ी सुश्री रजनी राय सीवान के असाव थाना के शंकरपुर गांव की रहने वाली है। उनके पिता का नाम श्री परमेश्वर राय है। बेहद साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखनेवाली रजनी के लिए संसाधन की उपलब्धता बेहद चुनौतीपूर्ण रही है। लेकिन प्रतिभाशाली रजनी के पास हौसले की कोई कमी नही। परिश्रम की कोई कमी नहीं। समर्पित प्रयास की कोई कमी नहीं। जज्बे की कोई कमी नहीं। रजनी के जज्बे ने ही उसे गांव की गलियों से खेलते खेलते आज राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मुहैया करा दिया है। रजनी पूर्व में सीवान कबड्डी टीम की कैप्टन भी रही है।

मनोरंजन सिंह का कुशल मार्गदर्शन बना सहारा

किसी भी प्रतिभा को तराशने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कुशल मार्गदर्शन सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होती है। ऐसे में सीवान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव और शिक्षक श्री मनोरंजन सिंह के मार्गदर्शन में रजनी को विशेष सहायता मिली और वह नित सफलता की नई सीढ़ियों पर चढ़ती जा रही है। सहायक कोच अभिमन्यु कुमार सिंह का सहयोग भी रजनी के लिए महत्वपूर्ण रहा। सीवान का यह सौभाग्य है कि श्री संजय पाठक, श्री मनोरंजन सिंह जैसे कोच सीवान में खेल प्रतिभाओं को निखारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। फिर ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना कमाल दिखा जा रही है।

रजनी की सफलता सीवान की लड़कियों के लिए प्रेरणा का बना सबब

Leave a Reply

error: Content is protected !!