बाराबंकी प‍ुलिस ने अभियान चला 22 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

बाराबंकी प‍ुलिस ने अभियान चला 22 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):


उतर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 15/16.02.2023 को 01 वारण्टी व कुल 22 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 48 व्यक्तियों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01. ➡ थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 360 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. साबिर पुत्र कादीर निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. सरोज पुत्र स्व0 प्यारेलाल रावत निवासी जानकीपुरम थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 360 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 195 व 197/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

02. ➡ थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 196 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. अजय वर्मा पुत्र रामकल्प निवासी अहलाद का पुरवा थाना रौनाही जनपद अयोध्या 2. लल्लू पुत्र लालचन्द गुप्ता निवासी सुचितागंज बाजार थाना रौनाही जनपद अयोध्या को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 196 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 63-64/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

03. ➡ थाना कोठी पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 155 ग्राम अवैध मारफीन बरामद –
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आफताब आलम उर्फ तारीक पुत्र इदरीश निवासी बक्सवाहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 155 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना कोठी पर मु0अ0सं0 71/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

04. ➡ थाना बदोसराय पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 41/23 धारा 366/376 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सानू शुक्ला पुत्र शिवपलटन निवासी ग्राम तशीपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

05. ➡ थाना देवा पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 74/23 धारा 366/366/376/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश वर्मा पुत्र लोकीराम उर्फ सत्यप्रकाश निवासी बीकर थाना देवा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया ।

06. ➡ थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद –
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र दयाराम गौतम निवासी फतेहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को दिनांक 15.02.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-191/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

07. ➡ थाना देवा पुलिस ने 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तगण 1. सब्बू खां पुत्र मुन्ना 2. मोहित पुत्र अशोकर कुमार श्रीवास्तव 3. आमिर पुत्र सलाम निवासीगण मोहल्ला शेख 2 कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी 4. मोहित पुत्र अब्दुल निवासी हुज्जाजी 1 कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी को दिनांक 15.02.2023 को 52 अदद ताश के पत्ते व 3840/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 107/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

08. ➡ थाना टिकैतनगर पुलिस ने 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार-
थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तगण 1. दिनेश पुत्र अवसान लोधी 2. गौस मोहम्मद पुत्र सैय्यद अली 3. सुरेश चन्द्र पुत्र बाबादीन 4. मनोज पुत्र राघवेन्द्र निवासीगण ग्राम जीवल थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 16.02.2023 को 52 अदद ताश के पत्ते व 1160/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 89/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

09. ➡ थाना कोठी पुलिस ने 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. बृजमोहन उर्फ गुल्ले पुत्र श्रीचंद्र निवासी फाकीनपुरवा मजरे सरसा थाना कोठी जनपद बाराबंकी 2. परमहंस पुत्र परिदीन निवासी रैसड़ा थाना कोठी जनपद बाराबंकी 3. रामेश्वर पुत्र सुखदीन 4. रामलाल पुत्र मैकू 5. लल्लू पुत्र सुखदीन रावत 6. चंद्रपाल उर्फ हरिया पुत्र सियाराम निवासीगण लाखुपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 16.02.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोठी पर क्रमशः मु0अ0सं0-64-69/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़े

शिवपरिवार प्राणप्रतिष्ठा को लेकर मननपुरा शिव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

बीडीसी की बैठक में छाया रहा अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा

जाकिर का शव पहुँचते ही मचा कोहराम 

सेवानिवृत्त प्रोफेसर के पास  रखे थे चेक, फिर भी जालसाजों ने चेक क्लोन कर खाते से निकाले 12.5 लाख

Leave a Reply

error: Content is protected !!