महाशिवरात्रि से पूर्व निकला शिव बरात      

महाशिवरात्रि से पूर्व निकला शिव बरात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):

सीवान जिले के सिसवनप्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि से पूर्व शुक्रवार की सुबह धूमधाम से बैण्ड व डीजे की मधुर धुनों के साथ शिव बारात निकाली गई।झाकी मेहंदार मंदिर से निकलकर, मेहंदार गांव,चैनपुर छपरा मुख्य मार्ग, भदौर,लौवारी, हनुमानगढ़ी होते हुए महेंद्रानाथ मंदिर पहुंची।इस दौरान झाकी का जगह-जगह स्वागत किया गया।

गौरतलब हो कि न्यास समिति द्वारा हर वर्ष महेंद्रानाथ मंदिर से शिवबारात निकाली जाती है। जो मंदिर के आसपास के गांवों एवं मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर तक वापस आती है। इस दौरान बारात में शामिल भगवान भोलेनाथ की झांकी सहित अन्य झांकियां आर्कषण का केन्द्र रही।

बारात में शिव-पार्वती के विवाह की रस्म अदायगी भी की गई। ढोल-नगाड़े,हाथी घोड़े के साथ निकली इस शिव बारात में तरह-तरह के नृत्य करने वाले शिवभक्त शामिल रहे। जिन्होने ढोल नगाड़े के अलावा डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।

प्रखंड के विभिन्न गावों के नागरिकों के अलावा धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सिओ सतीश कुमार, पीओ सुबोध कुमार सिंह, चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव,प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय सहित पुलिस बल के जवान झाकी के साथ चल रहे थे।

यह भी पढ़े

दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जाम वाला शहर है बेंगलुरु

PM मोदी के खिलाफ क्यों साजिश रच रहा अमेरिकी अरबपति?

ट्यूशन से लौट रहे छात्र को नशे में धुत्‍त चालक ने पिकअप वाहन से 10 फीट तक घसीटा

बाराबंकी प‍ुलिस ने अभियान चला 22 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!