नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:बंद कमरे में मिला शव

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:बंद कमरे में मिला शव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में एक नवविवाहिता का ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। नवविवाहिता का शव कमरे में बंद पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर जख्म के निशान मिले है।मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता का शव छोड़ कर घर से फरार हो गए है।घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के नया बाजार की है। मृतका की पहचान सारण जिले के रिविलगंज गांव निवासी उदय प्रसाद की पुत्री पूजा गुप्ता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महाराजगंज के नया बाजार निवासी राघव प्रसाद के पुत्र शशांक कुमार उर्फ राजा बाबू से पूजा गुप्ता की 3 साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।दहेज नहीं मिलने पर उसकी पिटाई की जाती थी।जिसको लेकर मृतका ने अपने मायके के लोगों को इसकी जानकारी भी दी थी।

वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है।लेकिन मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी गई की पूजा गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई है।जिसके बाद मायके के लोग जैसे ही मृतका के ससुराल पहुंचे तो देखा की कमरे में शव पड़ा हुआ है। वहीं ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे।शव को देखते ही मृतका के परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।

बदले की भावना से मारपीट, पांच पर मुकदमा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में बदले की भावना से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल है। इस मामले में घायल ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल महुआरी गांव नरेश प्रसाद साहनी है। उसने बताया कि लम्बे समय से विवाद है। घर के दरवाजे पर साफ़-सफाई कर रहा था। इसी दौरान पट्टीदार ने तलवार, लाठी, भाला से हमला कर दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!