केके बिरला को मरणोपरांत दिया गया अचीवमेंट अवार्ड

केके बिरला को मरणोपरांत दिया गया अचीवमेंट अवार्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

देश के जाने-माने उद्योगपति व बिरला ग्रुप के चेयरमैन रह चुके डा. कृष्ण कुमार बिरला को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार की रात लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की गई। उद्योगपति कृष्ण कुमार बिरला को मरणोपरांत सम्मान मिलने की सूचना मिलते ही सिधवलिया चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मिल परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जीएम शशि केडिया ने अवार्ड की घोषणा के बाद उद्योगपति कृष्ण कुमार बिरला की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। जीएम ने बताया कि शुक्रवार की रात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश शुगर मिल एशोसिएशन की तरफ से यूपी में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित किया गया था।

युपी में 120 वर्ष पहले पहली चीनी मिल की स्थापना हुई थी। शुक्रवार की आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपति डांक्टर केके बिरला को प्रदेश की शुगर इंडस्ट्री में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड बिड़ला ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन व उनके नाती चंद्रशेखर नोपानी को मुख्यमंत्री ने दिया। समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला, यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पाटोदिया के अलावे कई चीनी मिलों के मालिक व किसान सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े

सारण के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए उमरा भक्तों का सैलाब

बाराबंकी की खबरें : लोधेश्वर महादेवा में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

हिंदू धर्म एक परिष्कृत अवधारणा है,कैसे?

अब क्या करेंगे उद्धव उनके पास न तीर रहा, न कमान?

भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन में नीतीश बोलें- हम आपका इंतजार कर रहें!

रघुनाथपुर : महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Leave a Reply

error: Content is protected !!