Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक की खबरें ः कवलपुरा यादव टोला में लगी भीषण आग,30 घर जले - श्रीनारद मीडिया

मशरक की खबरें ः कवलपुरा यादव टोला में लगी भीषण आग,30 घर जले

मशरक की खबरें ः कवलपुरा यादव टोला में लगी भीषण आग,30 घर जले

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास यादव टोला गांव में शनिवार को भीषण आग लग गई आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया हालांकि भीषण आग ने यादव टोला गांव के 30 घरों को जलाकर राख कर दिया। वही अग्निकांड पीड़ित परिवारों ने सीओ और बीडीओ को घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित होकर एन एच 227 ए राम-जानकी पथ पर बैठ कर आवागमन ठप्प कर दिया। घटना के बारे में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि यादव टोला गांव में एकाएक आग लग गई।

परिवार के बच्चे और महिलाएं घरो में तेज धूप की वजह से सो रहें थें वही पुरूष सदस्य गेहूं की दवनी में लगें हुएं आग तेज पछुहा हवा के तेज बहने से और विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग के विकाराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई पर आग के विकाराल रूप के आगे फायर ब्रिगेड की टीम भी पीछे हट गई

मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने पानापुर, तरैया और मढ़ौरा से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया तब तक आग ने सभी घर जलाकर राख कर दिया। घटना में लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति का नुक़सान हुआ है। आग ने सभी घरों को जलाकर राख कर दिया।

 

मशरक थाना परिसर में लगा जनता दरबार, फरियादियों का सुना गया फरियाद

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को जमीन संबंधित शिकायत को समाधान हेतु जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक महेंद्र राम, अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार,प्रशिक्षु दरोगा राजेश कुमार,अंचल बड़ा बाबू शशिकांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लोगों की समस्या को अंचल निरीक्षक के द्वारा क्रम के अनुसार सुना गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में 10 नया मामला पहुंचा हुआ था, जिसे जांच पड़ताल के लिए रख लिया गया, पहले से जनता दरबार में 6 मामले थे, जिसमें से दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए तीन मामले का समाधान किया गया।

 

विधालयों में छात्राओं को बताए गए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके और आगलगी से बचाव

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

 

मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को गेहूं, सरसों और गन्ना फसलों के अवशेष प्रबंधन के तरीके और गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं पर रोक के बारे में समझाया गया। कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक कुमार प्रमोद ने छात्राओं को बताया कि फसलों के अवशेष जलाने के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए उसे खेतों में ही मिला देना चाहिए। ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इससे मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म मित्र कीटों व जीवों का संरक्षण होता है जबकि जलाने से बहुत नुकसान हैं। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही खेतों की उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है।

फसलों के अवशेष को खेतों में मिलाने के लिए मल्चर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, चापर का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। वही घोघिया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शालिनी सिंह ने छात्रो को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उत्पादन भोजन उत्पादन एवं ग्रहण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का खेतों में संरक्षण करते हुए सुरक्षित खाद्य उत्पादन करना चाहिए। बच्चों को सही मात्रा में मोटे अनाज जवार बाजरा से बने भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करने पर जोर दिया गया।

नव सृजित प्राथमिक विद्यालय बहरौली शिवनगर में शिक्षिका स्वाती सिंह ने छात्रों से कहां कि गर्मी के लगातार बढ़ते प्रभाव में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि दर्ज हुई है जिसको देखते हुए सभी लोग इस पर विशेष ध्यान दें वही आगलगी की घटनाओं पर रोक के कई उपाय बताए गए। फसल अवशेष जलाने के कारण गंभीर दूरगामी दुष्प्रभाव भी होंगे। किसानों को इसके लिए सरकार जागरुक भी कर रहीं हैं।

उन्होंने छात्रों को शपथ दिलाते हुए स्पष्ट किया कि फसल कटाई के बाद फसल अवशेष को खेतों में नही जलाने के लिए वे अपने परिवारजनों और सगे-संबंधियों को प्रेरित करेंगे। साथ ही फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे।

 

यह भी पढ़े

जनसंचार सिद्धान्त और प्रतिरूप पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

कारीगरों के मान के साथ ‘कार्यशाला’ का हुआ समापन”

भारत में माइक्रोफाइनेंस के उदय, महिला सशक्तीकरण एवं निर्धनता उन्मूलन पर चर्चा क्यों?

नए विश्व के लिये नया आर्थिक परिदृश्य क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!