ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम का भव्य तरीके से मनाया जन्मोत्सव

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम का भव्य तरीके से मनाया जन्मोत्सव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर बलिया के करनई सुखपुरा में भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में आचार्य ज्ञान प्रकाश पांडे के नेतृत्व में 11 विप्र बंधुओं के द्वारा सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक एवं भव्य पूजा कराया गया। तत्पश्चात हवन एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों के लिए भव्य भंडारा की भी व्यवस्था की गई थी। ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र, पूर्व मंत्री सनातन पांडे, बद्रीनाथ तिवारी, संगठन के जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामजी चौबे, रवि कांत उपाध्याय, पूर्व प्रमुख बबलू तिवारी, मंदिर के व्यवस्थापक हिमांशु त्रिपाठी सहित 21 सम्मानित विप्र बंधु यजमान के रूप में उपस्थित रहे एवं भगवान का पूजा अर्चन किया।

जन्मोत्सव को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान श्री परशुराम ने शस्त्र एवं शास्त्र दोनों को मान्यता प्रदान की थी। उन्होंने समाज से दुष्टों का संहार करके धर्म की स्थापना करते हुए एक मर्यादा स्थापित की। महर्षि भृगु के वंशज भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर चलकर हम सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से हजारों भक्त पधारे हुए थे एवं भगवान का जय-जयकारा लगा रहे थे। लोगों में गजब का उत्साह परलक्षित हो रहा था सभी लोग कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भव्य भंडारे में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सुधीर मिश्र, सरोज दुबे, मनीष दुबे, रामेश्वर पाण्डेय, ओम प्रकाश पांडे, पंकज मिश्र, विष्णु कुमार मिश्र, जितेंद्र तिवारी, गुड्डू तिवारी, संतोष चौबे, ज्ञानेंद्र पांडे, चिराग उपाध्याय, सत्येंद्र पांडे, विजेंद्र दुबे, संतोष पांडे, प्रतिमा उपाध्याय, प्रीति पांडे, सोनी तिवारी, चंदन ओझा, गोलू ओझा, सतेंद्र पाण्डेय, शांतनु चौबे, लक्ष्मण चौबे, सुधीर चौबे, समीर मिश्रा, शुभम ओझा, राघवेंद्र मिश्रा, आशीष मिश्र सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बाबू वीर कुंवर सिंह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक शौर्य एवं बीरता के प्रतीक थे 

मशरक तख्त टोला गांव आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख

बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर जाति जनगणना का किया निरीक्षण

ताड़ के पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत

बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर जाति जनगणना का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!