Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन - श्रीनारद मीडिया

भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारदमीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

 

सारण जिले के माँझी  प्रखंड के नंदपुर स्थित सन्यासी बाजार पर आज रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार व झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरी व विशिष्ट अतिथि सारण प्रमण्डल अध्यक्ष बिनय कुमार भारतीय रहे। इस दौरान किसान नेताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान पर विचार विमर्श किया। वहीं अपनी 9 सूत्रीय मांगों को भी सामने रखा गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्थानीय नेता व माँझी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद कुमार माँझी ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत व सम्मानित किया। इस दौरान सारण प्रण्डल अध्यक्ष बी के भारतीय ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओ का जिक्र करते हुए कृषि उत्पाद का उचित मूल्य न मिलना, सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होना, समय पर खाद व बीज का न मिलना आदि समस्याओं का जिक्र किया। वहीं इसके निदान के किसानों को एक होने के लिए जागरूक किया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेश गिरी ने सभी प्रकार के समस्याओं को हल करने के लिए सभी किसानों को एक होने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के नौ सूत्रीय मांगों जैसे कर्ज माफी, समुचित सिंचाई, सिंचाई के निशुल्क बिजली, टोल टैक्स माफी, किसानों को विशेष वृद्धा पेंशन इत्यादि की मांग को दुहराते हुए कहा कि हम किसानों के लिए सरकार से हर तरह से लड़ने के लिए तैयार है। ये किसानों की वाजिब हक है जिसे हम लिए बगैर चुप नही बैठने वाले है।

भोले-भाले किसानों को सरकार प्रताड़ित न करें। कृषि विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही की वजह से किसान को समय से बीज उपलब्ध नही होने के कारण खेती नहीं कर पा रहे है। नेताओं ने खाद बीज की कालाबाजारी को रोके जाने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है। सभी मांगे क्षेत्रीय हैं।
कार्यक्रम को किसान नेता जेपी यादव, उपेंद्र यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि विजेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान सैकड़ो किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मनोनित!
इसी कार्यक्रम में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार व झारखंड के प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरी ने सारण प्रमंडल अध्यक्ष बी के भारतीय के संस्तुति पर माँझी के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद माँझी को किसान यूनियन का जिला अध्यक्ष भी मनोनीत कर लिया गया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद माँझी को यूनियन का पगड़ी पहनाते हुए उन्हें मनोनय पत्र भी प्रदान किया, जिसका मौजूद सभी नेताओं व किसानों ने जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान नव मनोनीत विनोद माँझी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे। हर तरह से हम किसानों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस दिए गए पद पर मैं सौ प्रतिशत खड़ा उतरूंगा।

यह भी पढ़े

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर राजद ने की परिचर्चा

महम्मदपुर पुलिस नें लोडेड देशी कट्टा के साथ 1अपराधी को धर दबोचा

आंदर : फिरोजपुर निवासी असगर अली पत्नी सहित हज के लिए सऊदी अरब रवाना

Sara Ali Khan को तीन शब्द एक एक्ट्रेस के रूप में करता है परिभाषित… जानिये क्या है वो

Leave a Reply

error: Content is protected !!