Raghunathpur में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Raghunathpur में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि सांसद कविता सिंह व विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह रहे उपस्थित

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत कौसड़ गांव में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कविता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को पूर्व प्रमुख देवंती देवी के पुत्र दीपक कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले पूर्व प्रमुख रघुनाथपुर देवंती देवी के द्वारा गाजे-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच संचालन संयुक्त रूप से राजबली माझी व विनोद सिंह ने किया।

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को बिखेरने वाली 4 परीक्षाओं JEE, BITS PILLANI, NDA व IIT में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली पूर्व प्रमुख देवंती देवी की पुत्री तथा मंटू सिंह की पुत्री काव्या कश्यप को विशेष पदचिन्ह व चेक देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर भारी संख्या में गोरखपुर, गोपालगंज, छपरा, सीवान समेत अन्य स्थानों से आए हुए अतिथियों ने काव्या के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामना व बधाइयां दी।

इस अवसर पर पिता मंटू सिंह द्वारा काव्या कश्यप नाम से एक ट्रस्ट का उद्घाटन किया गया। जिसके अंतर्गत गरीब बच्चियों को चिन्हित कर उनकी आगे की पढ़ाई का खर्च ट्रस्ट के माध्यम से वहन किया जाएगा। कविता सिंह ने कहा कि आज हर बेटी को काव्या जैसी बनना चाहिए। आज बेटी बेटों से कम नहीं है हमें गर्व है की काव्या ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रखंड समेत अपने जिला का नाम रोशन किया।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि काव्या की शिक्षा के लिए जो भी संभव होगा तथा इन जैसे बालिकाओं के लिए शिक्षा बाधा ना बने इसके लिए हम हर संभव मदद करेंगे। इस अवसर पर निसार खान, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, धनंजय सिंह, शिवशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े

वाराणसी,छोटी सी उम्र में फैशन जगत की एक हस्ताक्षर बन भारतीय संस्कृति में एक स्मृति बनना चाहतीं हैं- स्मृति सिंह

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी कर रहा था दारोगा का बेटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पटना सिटी से अपहृत युवक उत्तर प्रदेश से बरामद, एक किडनैपर गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!