जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद को दी गयी श्रद्धांजलि

जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद को दी गयी श्रद्धांजलि

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के बडहरिया प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के जोगापुर कोठी गांव में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं और सोशल वर्कर नवीन सिंह पटेल ने कहा कि 19वीं सदी में जय भारत परतंत्रता के बेड़ी मे जकड़ा हुआ था और दुनिया इसे हीनभाव से देखती समझती थी।

उस दौरान स्वामी विवेकानंद ने भारतीय तत्व और अध्यात्म को वैश्विक ख्याति दी। दुनिया भर के लोगों में भारत प्रति मान-सम्मान का भाव जगाया। समारोह में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत के इस महान सपूत को याद किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का गुणगान किया गया।

इस दौरान समाजसेवी श्री पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 25 साल की अवस्था में घर का त्याग कर पूरे देश का भ्रमण किया और भारत की सांस्कृतिक – आध्यात्मिक चेतना को सामने रखा। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे समाज में व्याप्त कुरितियों को छोड़े। हमारा आध्यात्मिक सांस्कृतिक चेतना सार्वदेशिक व सार्वकालिक है।

इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार और राजेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पहली बार अमेरिका में जाकर 1893 में वहां आयोजित धर्म संसद में सनातन हिन्दू धर्म दर्शन की व्याख्या की, जिससे अमेरिकी सहित यूरोप के विभिन्न देशों के हजारों लोग प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका और यूरोप में जो भारत का सम्मान व डंका बज रहा है उसके पीछे बड़ी भूमिका स्वामी विवेकानंद और उन जैसे विद्वानों की है।

कार्यक्रम में बच्चों, स्कूल स्टाफ और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर गुलशन, अन्नू,प्रखर, राहुल, आदित्य, कार्तिक, निधि, अरविंद, सोनाली, रोशनी, शाहिद, शुभम, सलोनी, राजन, अशोक कुमार , निक्की, सुमन,श्वेता, दिव्यांश, विराट,जुगनू, आकाश कुमार,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

 अपराध पर नियंत्रण करने के लिए एसडीपीओ फिरोज आलम ने दी चेतावनी

सहकारिता मंत्री के केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,  आरोपी हुआ गिरफ्तार

NIA: ISIS के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, पॉइंट्स में जानिए अहम फैसले

गया का फरार अपराधी वर्धमान से गिरफ्तार

  बिहार में इस शख्स ने छुड़वा दी पत्नी की पढ़ाई, बोला- क्या अफसर बनते मुझे धोखा दे दे

 मुजफ्फरपुर की ग्रामीण बैंक की शाखा में हथियारों के बलपर 9.40 लाख की लूट, चौकीदार घायल

बोनट पर लटकी महिला, पुलिस ने चला दी कार,  तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

  प्रेमिका पर प्रभाव डालने के लिए पहनी थी वर्दी, क

Leave a Reply

error: Content is protected !!