सिद्ध पीठ आमी मन्दिर के पूजारी व राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के सचिव नीलू बाबा का हृदयगति रूकने से निधन

सिद्ध पीठ आमी मन्दिर के पूजारी व राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के सचिव नीलू बाबा का हृदयगति रूकने से निधन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिला ब्राम्हण महासंघ के सचिव और सिद्ध पीठ आमी मन्दिर के पूजारी का हृदय गति रूकने से आसमयिक निधन हो गया।मृतक दिघवारा प्रखंड के आमी ग्राम निवासी 58 वर्षीय पंडित अखिलेश कुमार तिवारी उर्फ नीलू बाबा बताए गए है।श्री तिवारी अपने तीन बेटियो की शादी कर चुके है लेकिन अभी अपने पीछे एक कुवांरी बेटी और तीन कुवांरे बेटे छोड गये है।  सभी के सभी बेरोजगार हैं।

घटना के संबन्ध मे बताया गया कि आमी स्थित सिद्ध पीठ माॅ अम्बिका भवानी के दरबार में वार्षिक पूजनोत्सव चल रहा था।श्री तिवारी पूजनोत्सव मे शामिल थे तभी इनको असहज महसूस हुआ और वे यज्ञ वेदी से उठकर माॅ अम्बिका भवानी के प्रांगन के तरफ आए तभी लडखराते हुए गिर पडे।  परिवार के सदस्य व पूजनोत्सव मे शामिल भक्तो द्वारा प्राथमिक इलाज हेतु पी एच सी दिघवारा ले जाया गया जहाॅ डाक्टरो ने इन्हे मृत घोषित कर दिया।

इनकी मृत्यु से न सिर्फ परिवार के सदस्य शोक की लहर मे डुबे अपितु आस पास के हजारों भक्तों व इनके शिष्यों तथा राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के पदाधिकारियों व संगठन सदस्यो पर भी मातम छाया है। इनके अंतिम दर्शन के लिए सगे संबन्धियो व शिष्यो के अलावे राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियो सहित सारण जिले के संघीय पदाधिकारियो व अन्य संगठन के पदाधिकारियों व विद्वत ब्रम्हणो का भी जमावरा लग गया।

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के विद्वत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्र,प्रदेश महासचिव अलख पाण्डेय,प्रदेश सचिव सह वैशाली प्रभारी राकेश द्विवेदी,सारण जिलाध्यक्ष रविन्द्र मिश्र सारण जिला महासचिव राजेश कुमार तिवारी,आशीष पाठक,सोनु मिश्र,युवा ब्राम्हण चेतना मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्र,सारण प्रमंडलीय अध्यक्ष रंजीत उपाध्याय,श्रीराम तिवारी,अखिल ब्राम्हण महासभा सदस्य सोनू मिश्र, भूपेन्द्र पाण्डेय सहित जिले व प्रदेश के सैकडो ब्राम्हण व उनके शिष्य गण व ग्रामीणो शामिल थे।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव! निजी फाइनेंस कर्मी को मारी  गोली, लूटपाट करके भागे

रघुनाथपुर : सरपंच संघ 5 सितंबर को प्रखण्ड मुख्यालय पर देगा  धरना

सिसवन की खबरें : जातीय गणना के कार्यों को लेकर सुपरवाइजरों की हुई बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को  सुनाया उम्रकैद की सजा 

एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान में कम से कम पांच संशोधन की जरूरत पड़ेगी,कैसे?

क्या अर्थव्यवस्था के लिए बार-बार होने वाले चुनाव बोझ है?

क्या देश में एक राष्ट्र एक चुनाव संभव है?

काशी में धूमधाम से मनाया गया शंकराचार्य सदानंद जी महाराज का 65वां अवतरण दिवस

 सेवा निवृत्त शिक्षक का सम्मान सह विदाई ससमारोह आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!