रघुनाथपुर : नरहन में नवरात्रि पूजन और विशाल जुलूस निकालने के लिए हुई बैठक

रघुनाथपुर : नरहन में नवरात्रि पूजन और विशाल जुलूस निकालने के लिए हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर के नरहन गांव में बीती रात को आदर्श मंच के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व प्रथम समिति के पुराने पदाधिकारियों के कार्यकाल को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के रूप रेखा पर चर्चा हुई। विदित हो कि आदर्श मंच, आदर्श ग्राम नरहन के द्वारा शरद पूर्णिमा के दिन उत्तर बिहार का सबसे बड़ा दशहरा जुलुस विजय जुलुस निकाला जाता हैं। जिसमे सैकड़ों झांकियों की प्रस्तुति की जाती हैं।

जिसे देखिए के लिए दूर दूर से लाखो लोग रघुनाथपुर बाज़ार में आते हैं। इस बार भी प्रकांड विद्वानों के द्वारा पूजन कराया जायेगा। जिसमें हाथी, घोड़ा, गाजा, बाजा के साथ कलश यात्रा को भव्य बनाया जाएगा। नवरात्र के समय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

समिति के पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष – सुमित कुमार सिंह उर्फ सोनू, उपाध्यक्ष – मनउवर आलम, कोषाध्यक्ष – ओम प्रकाश सिंह, उप कोषाध्यक्ष – राजाराम सिंह, सचिव – मुन्ना सिंह (कॉमेडी), उप सचिव – गोल्डू सिंह, संयोजक – नवीन सिंह तोमर, उप संयोजक – आदित्य प्रताप सिंह (सेतु), व्यवस्थापक – राजीव रंजन सिंह (राजू), उप व्यवस्थापक – अमितेश सिंह, निर्देशक – शमसूदीन अंसारी,

उप निर्देशक – राकेश सिंह शिक्षक, संरक्षक – कृष्ण सिंह एवं विक्रांत सिंह, पूजन सामग्री व्यवस्थापक – मनोज कुमार सिंह (मुन्ना), सलाहकार – डॉ. हरदेश्वर सिंह, प्रवक्ता – राणा प्रताप सिंह के कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया। उक्त अवसर पर ग्राम के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

 

संस्कृति संसद 2023 की तैयारी बैठक

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर भी हुए गिरफ्तार

एक देश एक चुनाव का लिए समिति का हुआ गठन

बिहार के अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी खाएंगे एसी की ठंडी हवा, टीवी और फ्रिज लगाने का भी निर्देश

”जी20 शिखऱ सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं.”

मशरक के दक्षिण टोला गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, 6 घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!