Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारत को तिलक लगाकर घूमने वालों ने गुलाम बनाया-जगदानंद सिंह - श्रीनारद मीडिया

भारत को तिलक लगाकर घूमने वालों ने गुलाम बनाया-जगदानंद सिंह

भारत को तिलक लगाकर घूमने वालों ने गुलाम बनाया-जगदानंद सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया..। ये कहना है राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का। जगदानंद बुधवार को पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ..क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे..लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे।

जगदानंद सिंह ने अपने भाषण में आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा।उनके बयान पर विवाद बढ़ने के बाद पत्रकारों ने जब सवाल किया तो जगदानंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि अपनी बात मेरे मुंह में नहीं डालिए। मैं अपने साथियों से बात कर रहा था, इसमें किसी को क्या ऐतराज है। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टरों का माइक झटक दिया।

इधर, बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरजेडी नेता को इतिहास पढ़ने की नसीहत दी है। राकेश कुमार ने कहा कि 1857 के विद्रोह के नायक मंगल पांडेय ही थे, जो टीका लगाने वाले समुदाय से थे।

2020 के विधानसभा चुनाव में बेइमानी से बात नहीं बनी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को राज मिल गया था। जनता ने बता दिया था कि बिहार में वही राज करेंगे। हो सकता है तकनीकी कारणों से या बेइमानी से बात नहीं बन पाई।

जगदानंद ने कहा कि तेजस्वी के फैसले को और मजबूती से आगे ले जाना है। मुल्क की समस्या और अपनी समस्या में ज्यादा फर्क नहीं है।

वो जिस समय ये बयान दे रहे थे, उस समय मंच पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री वृषण पटेल, आरजेडी नेता रणविजय साहु, एजाज एहमद, बबलू सम्राट मौजूद थे।

कार्यक्रम में शामिल जगदानंद सिंह और अन्य नेता।
कार्यक्रम में शामिल जगदानंद सिंह और अन्य नेता।

लालू प्रसाद की जीवनी बांटी गई

राजद के पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। पत्रकार नलिन वर्मा लिखित लालू प्रसाद की जीवनी मिलन समारोह में पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच वितरित की गई। जानकारी है कि इस किताब की एक लाख प्रतियां आरजेडी ने मंगवाई हैं।

इस किताब को वितरित करने का मकसद यह कि लालू यादव के बचपन से लेकर छात्र जीवन और उसके बाद राजनीति में संघर्ष साथ ही उनके विचार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

काफी संख्या में महिलाओं ने भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। जगदानंद सिंह और रणविजय साहु ने सदस्यता रसीद देकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

जगदानंद सिंह को इतिहास पढ़ने की जरूरत- बीजेपी

बीजेपी नेता राकेश कुमार ने जगदानंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जगदा बाबू को देश का इतिहास पढ़ लेना चाहिए। 1857 के विद्रोह के नायक मंगल पांडेय ही थे, जो टीका लगाने वाले समुदाय से थे। रानी लक्ष्मीबाई, चन्द्रशेखर आजाद भी इसी समाज से आते थे। जगदानंद बाबू समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव पैदा कर वोट नहीं लिया जा सकता है। समाज में वंचित, शोषित, अगड़े-पिछड़े सभी को गले लगाकर ही वोट लिया जा सकता है।

साथ ही कहा कि आपकी पार्टी की दुकान बंद होने वाली है। आपकी राजनीति अंतिम पड़ाव पर है। राकेश कुमार ने कहा कि जगदानंद जिस समाज से आते हैं, उस समाज में भी टीका लगाने वालों को सम्मान दिया जाता है। बच्चे भी आदर का भाव रखते हैं।

टीका और त्रिशूल रखने वाले हिंदू धर्म को नहीं समझते- जेडीयू

जेडीयू ने जगदानंद के बयान का समर्थन किया है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि बीजेपी भगवान राम की परछाई में राजनीति कर रही है। यह सही है कि टीका और त्रिशूल रखने वाले हिंदू धर्म को नहीं समझते हैं। गीता, वेद को नहीं जानते है। बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी पर नहीं बोल रही। धर्म पर राजनीति नहीं होती। हमारे नेता ने सभी धर्मो को अपनाने का काम किया। बिहार में हर धर्म को इज्जत दी जाती है। हमें ना सनातन से गुरेज हैं, न मुस्लिम से गुरेज है।

अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में चूर है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। बीजेपी धीरे-धीरे आरएसएस की नीति पर आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में देश का झंडा और आरक्षण बदलेगा। वर्ण व्यवस्था को फिर लागू करेंगे। हिंदू राष्ट्र बनाने जा रहें हैं। झंडा का रंग भगवा कर देंगे। उन्होंने नीतीश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि बिहार में आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव आया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!