जमुई पुलिस और एसएसबी ने दो नक्सली को गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार

जमुई पुलिस और एसएसबी ने दो नक्सली को गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

जमुई पुलिस ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव से दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान सक्कि यादव उर्फ साको यादव उर्फ शंकर यादव व किसुन यादव उर्फ कृष्णा यादव पिता स्व पारस यादव के रूप में हुई है। दोनों नक्सली आपस में सगे भाई हैं। सहस्त्र सीमा बल और जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अत्यधिक बरसात होने की वजह से दो नक्सली बरमोरिया गांव में एक घर में छिपे हुए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सहस्त्र सीमा बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर दोनों नक्सली को गिरफ्तार किया है। छापेमारी अभियान में चरकापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, चरकापत्थर सहस्त्र सीमा बल के निरीक्षक रोहित कुमार सिंह और खैरा थाना के अवध निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पंडित के अलावा जमुई पुलिस के जवान और सहस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे।

गिरफ्तार दोनों नक्सली के ऊपर 2014 में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप है, जिसको लेकर खैरा थाना में खैरा थाना कांड संख्या 24/14 में आई पी सी, विस्फोटक अधिनियम, यूएपीए तथा आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में प्राथमिकता दर्ज है।

इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वर्ष 2014 में चिराग दा अपने पूरे दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे, जिसमें सूचना मिलने पर पुलिस तथा सशस्त्र सशस्त्र सीमा बल ने छापेमारी की थी। उक्त छापेमारी में एक नक्सली तथा एक एके-47 तथा कई हथियार बरामद किए गए थे। इस घटना में इन दोनों नक्सलियों की संलिप्तता सामने आई है।

यह भी पढ़े

जाति आधारित जनगणना को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?

कुशवाहा समाज की एकजुटता को लेकर हुआ कुशवाहा सम्मेलन

सेना के जवान का राजस्थान के गंगानगर में निधन,गांव में मातमी सन्नाटा

डीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान,दी गयी विकास की जानकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!