मांझी की खबरें :  चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर वन विभाग के कर्मियों ने दिया धरना

मांझी की खबरें :  चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर वन विभाग के कर्मियों ने दिया धरना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):
पिछले 4 माह से मानदेय नही मिलने पर मांझी वन विभाग के कर्मियों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय  स्थित वन विभाग नर्सरी परिसर में धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे हैं अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग पिछले 20- 25 वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन हम लोगों की आज तक हाजिरी नहीं बनी। ऊपर से चार माह से मानदेय नहीं मिला है।
दीपावली तो जैसे- तैसे निकल गई लेकिन महापर्व छठ के मौके पर भी मानदेय मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में हमारा परिवार छठ कैसे करेगा। महंगाई के इस दौर में कोई उधार देने को भी तैयार नहीं है। जिसके कारण हम लोग  छठ पर्व नहीं मना सकेंगे। मानदेय नही मिलने से वन कर्मियों सहित उनके परिवार में मायूसी छाई हुई है। धरना में अशोक कुमार राय, बलराम बिन, नगनारायण , हरेंद्र राय, अनिल सिंह , नवल बिहारी सिंह , मंतोष कुमार यादव आदि लोग शामिल थे।

 

अनियमित विद्युत आपूर्ति से किसानों में आक्रोश

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

दाउदपुर – मांझी प्रखंड के बगोईयां गांव के किसानों में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय पदाधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की है। ग्रामीणों व उपभोक्ताओं का कहना है कि मौसम की बेरुखी से खेती- बाड़ी चौपट हो रही है। बिजली नही मिलने से सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीण सुखेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, कलमेश सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि दर्जनो लोगो ने बताया कि बिजली आपूर्ति के अभाव में फसलों को पानी नही मिल रहा।

खेतों में नमी कम होने के कारण जुताई-बुआई व सिचाई समय से नही होने पर उपज घट रही है। इस बर्ष मौसम से बारिश नही होने के कारण रबी फसलों की बुआई करना मुश्किल हो रहा है। बिना पटवन के बुआई करना सम्भव नही है। बिजली पर आधारित बोरिंग पम्प चलाने वाले लोगों की शिकायत पर भी विभाग कोई ठोस पहल नही कर रहा। कड़ी मेहनत और अधिक खर्च के बावजूद सिंचाई के अभाव में अच्छी उपज नही होने से किसान परेशान हैं। जबकि विद्युत विभाग के अधिकारी चैन से सो रहे हैं।

 

वर्षो से फरार चल रहे दो अभियुक्त  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

 दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर वर्षो से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में पूर्व के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस के साथ मारपीट मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बंगरा गांव से शराब मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बाद में पुलिस ने पूछताछ करके दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। दाउदपुर पुलिस विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!