आदिवासी समाज द्वारा वनभोज का किया गया आयोजन

 

आदिवासी समाज द्वारा वनभोज का किया गया आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता सेनानी स्व. मानकी साह गोंड की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

बिहार राज्य गोंड आदिवासी संघ के तत्वावधान में मांझी-एकमा मार्ग पर चकिया गांव के समीप अवस्थित महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. मानकी साह गोंड के स्मारक परिसर में वनभोज का आयोजन किया गया। शुभारंभ में स्वतंत्रता सेनानी स्व. मानकी साह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

वनभोज समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे आश्रय और जीवन दाता रहे हैं। वनदेवी की पूजा आदिकाल से हमारे पूर्वज करते आ रहे हैं। तेजी से काटे जा रहे पेड़-पौधों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेवारी है।

समारोह में बिहार राज्य गोंड़ महासभा के अध्यक्ष वीर प्रकाश साह गोंड, उपाध्यक्ष विजय साह गोंड, जदयू आदिवासी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,भाजपा आदिवासी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष प्यारे अंगद, मरहां मुखिया मुन्ना साह, पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह, पूर्व मुखिया परमहंस साह गोंड, तपेश्वर साह, मुसाफिर साह, दरोगा साह, शीशी देवी, सोनी देवी, बैजनाथ साह, हरेराम साह, शंकर भगवान

साह, चन्देश्वर प्रसाद साह उर्फ संत जी, गुड्डू कुमार साह, धीरेन्द्र साह, राजनाथ साह, किशुनदेव साह, मनोज साह गोंड, प्रमोद कुमार साह, सुनील साह, गौतम साह, सुरेंद्र साह, धर्मराज साह, शिवमंगल साह, सुदामा साह, नारद साह, लालबाबू साह, प्रकाश कुमार साह, पप्पू कुमार साह, लक्ष्मण साह, सुरेश प्रसाद गोंड, परशुराम साह,भरत साह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े

माँझी प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख की कुर्सी रही बरकरार, अविश्‍वास प्रस्‍ताव में शामिल नहीं हुए एक भी  सदस्‍य

मशरक में अयोध्या से आए अक्षत लोगों में हुआ वितरित

राजा चौक के समीप सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मी सहित दो युवकों की हुई मौत

अब फोन करने वाले के नंबर के साथ फोटो भी दिखेगा

आज का सामान्य ज्ञान सर्दियों में बोगी को ठंडा करने की जरूरत नहीं, फिर आपसे AC का किराया क्यों लेती है रेलवे? जान लीजिए वजह

 देश दुनिया की अब तक की प्रमुख खबरें

Leave a Reply

error: Content is protected !!