अग्रवाल समाज ने मातृ दिवस पर देश की धनाढ्य महिला सावित्री जिंदल को दिया मातृ सम्मान 

अग्रवाल समाज ने मातृ दिवस पर देश की धनाढ्य महिला सावित्री जिंदल को दिया मातृ सम्मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरूक्षेत्र :

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने किया स्वागत सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 11 मई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विशेष तौर पर मातृ दिवस के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं अन्य पदाधिकारियों सहित अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग ने समाज की महिलाओं का स्वागत तथा सम्मान किया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने कहा कि मां से बड़ा इस सृष्टि में कोई नहीं है। भारतीय संस्कृति में मां ही मनुष्य की सही मार्गदर्शक है।

 

इस मौके पर देश की धनाढ्य महिला सावित्री जिंदल के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर सम्मान किया गया। सिंगला ने कहा कि सावित्री जिंदल ने तो हमेशा ही कुरुक्षेत्र के लोगों को अपने परिवार का सदस्य माना है। एक महिला मां के रूप में परिवार का ही मार्गदर्शन नहीं करती है बल्कि समाज एवं देश को भी मजबूत करने का कार्य करती है। सावित्री जिंदल ने देश के विकास के साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का कार्य किया है। इस अवसर पर अशोक गर्ग, विनोद गर्ग, सुशील बंसल, नरेश कुमार, रोहित गुप्ता इत्यादि भी मौजूद रहे।

देश की धनाढ्य महिला सावित्री जिंदल के साथ अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग।

यह भी पढ़े

लोकसभा आम चुनाव- 2024 में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए होगा वॉकथॉन का आयोजन 

टैम्पो पलटा और खुल गई पोल,कैसे ?

तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा- सीएम केजरीवाल

 सिधवलिया की खबरें :  महम्मदपुर में सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

जन सुराज प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!