Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मांझी की खबरें :  जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टाप सेंटर के माध्यम से  महिलाओं को मिल रहा है न्याय - श्रीनारद मीडिया

मांझी की खबरें :  जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टाप सेंटर के माध्यम से  महिलाओं को मिल रहा है न्याय

 

मांझी की खबरें :  जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टाप सेंटर के माध्यम से  महिलाओं को मिल रहा है न्याय

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टाप सेंटर योजना (सखी) महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो वन स्टाप सेंटर के माध्यम से न्याय दिलाया जाता हैै।

मांझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी के एल एस व सेविकाओ के साथ बैठक के दौरान वन स्टाप वूमेन एवं महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों ने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि मामलों के शीघ्र निपटारे में पीड़िता का सहयोग करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को अधिकतम पांच दिन तक अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वन स्टाप सेंटर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाएं जिला हब फ़ॉर इनवायरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय से भी सम्पर्क कर सकती हैं। मौके पर हर्षा पी एम यु, निभा कुमारी जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति,
मधुबाला केंद्र प्रशासक, ऋषिकेश कुमार सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट, उर्मिला यादव एडवोकेट, हेना परवीन, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, संजना कुमारी ,रूपा कुमारी, रूबीना परवीन राज आदि मौजूद थी।

 

सड़क हादसे में जख्मी दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

 

सड़क हादसे में जख्मी दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी मुसाफिर भर के 56 वर्षीय दिव्यांग पुत्र शंभू भर की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व शंभु भर दाउदपुर बाजार से सामान की खरीदारी कर घर लौट रहा था। इसी बीच छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल टावर के समीप तेज गति से जा रही एक बाइक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

जिससे शंभू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। दिव्यांग शंभु भर की मौत के बाद पत्नी शिव कुमारी देवी, माता राजकुमारी देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। बताया जाता है कि करीब पंद्रह साल पहले गेहूं की दवनी के दौरान थ्रेसर के चपेट में आ जाने से मृतक का एक हाथ कट गया था। वह किसी तरह अपने परिवार के साथ जीवन बसर कर रहा था। मृतक के परिवार की माली हालत अच्छी नही है।

 

ओभर लोडिंग वाहनों के खिलाफ चला सघन जांच अभियान

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

छपरा-सीवान राष्टीय राज्य मार्ग पर दाउदपुर स्टेट बैक के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में ओभर लोडिंग वाहनों के खिलाफ संघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन से ऊपर वाहनों से करीब ढाई लाख का चलाना काट कर ओभरलोडिंग के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इससे वाहन चालकों में आफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस बीच जांच की सूचना मिलने पर कई वाहन इधर-उधर गाड़ी खड़ा कर चालक फरार हो गए तो कई ने रूट बदल लिया।

गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच अभियान चलाया।

इस बीच सात वाहनों को क्षमता से अधिक लोडिंग पाए जाने पर जुर्माना का चालान काटा गया। वाहनों में कई ट्रक और पिकअप वैन शामिल है। जिसमें तय सीमा से अधिक भार पाया गया है। इस बीच करीब ढाई लाख से ऊपर का की राशि चलाना काटा गया है। ओभारलोडिंग मामले में विभिन्न तरह के सामान लेकर जा रही छोटे बड़े वाहन शामिल है। जिनको ओभरलोडिंग नियमों की अनदेखी में चलान काटा गया है।

 

 

श्री रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

आगामी 8 जून से प्रखंड के भरवालिया स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महायज्ञ को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है। महायज्ञ के आचार्य बाल कृष्ण आशुतोष जी एवं आयोजन समिति के सदस्य पंकज सिंह, रवि कुमार सिंह व अन्य सदस्यों ने बताया कि 8 को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री रुद्र मह्ययज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। जबकि यज्ञ की पूर्णाहुति 14 जून को होगी।

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें :   सड़क दुघर्टना में घायल अधिवक्ता से मिले बनियापुर विधायक, जाना हाल 

महावीरी विजयहाता के छात्रों ने एनईईटी (नीट) 2024 की परीक्षा में फिर एक बार मचाई धूम

रघुनाथपुर : सुहागिन महिलाओ ने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए की वट सावित्री  पूजा

50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी अरेस्ट: वैशाली में 100 से अधिक लीटर शराब जब्त

सिपाही ही निकला अपनी गर्भवती पत्नी का कातिल, भाई से करवाई थी हत्या

वट सावित्री पूजा के लिए लगी सुहागिनों की भीड़, पति की लंबी उम्र की किया कामना

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!