Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
परंपरागत खेती को छोड़ अत्याधुनिक खेती,अपनाये मोटे अनाजों की करें खेती-अंचलाधिकारी - श्रीनारद मीडिया

परंपरागत खेती को छोड़ अत्याधुनिक खेती,अपनाये मोटे अनाजों की करें खेती-अंचलाधिकारी

परंपरागत खेती को छोड़ अत्याधुनिक खेती,अपनाये मोटे अनाजों की करें खेती-अंचलाधिकारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय के ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरफराज अहमद अंचल अधिकार के अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार सिंह( कृषि समन्यवक) ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी सरफराज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यमोहन झा, कृषि समन्यवक रामजन्म, राजेश कुमार सिंह,मनोज कुमार मिश्र,रामजी शुक्ला,अजित कुमार और किसान उपस्थित थे। दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। मुख्य अतिथि

अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने किसानो का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते मौसम में मौसम के अनुकूल खेती करनी चाहिए। मौसम को देखते हुए किसान को मोटे अनाज जैसे मड़ुआ, ज्वार, बाजरा,संवा, कोदो तथा मक्का की खेती बड़े पैमाने पर करनी चाहिए। क्योंकि इसकी खेती में कम पानी, कम खाद, कम लागत आदि की जरुरत होती है। साथ में मोटे अनाज खाने से बहुत फायदा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य मोहन झा ने खरीफ योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मोटे अनाजों की खेती पर बल दिया।उन्होंने कहा कि किसान फसल -चक्र अपनाकर खेतों की गुणवत्ता बरकरार रख सकते हैं।वहीं कृषि समन्यवक सह प्रभारी यांत्रीकरण अजीत कुमार ने कृषि यांत्रिकरण योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।. कृषि समन्यवक सह प्रभारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड मनोज कुमार मिश्र ने मिट्टी नमूना संग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कृषि समन्यवक सह प्रभारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नौशाद अहमद ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसान को अपना अपना ekyc और npci तथा भौतिक सत्यापन अतिशीघ्र कराने का निर्देश दिया। और बताया जो किसान अपना ईकेवाईसी नहीं कराएंगे तो वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो जायेंगे।
प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बागवानी अंर्तगत सभी योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कृषि समन्यवक रामजनम ने मड़ुआ और मक्का की खेती करने फर जोर देते हुए मोटे अनाजों की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह नेर आत्मा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रवि शंकर सिन्हा, सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी,दीपशिखा, सभी कृषि समन्यवक,सभी किसान सलाहकार,कार्यपालक सहायक, प्रखण्ड लेखपाल,परिचालक, किसान मुकेश कुमार, सुदर्शन सिंह, प्रेमचंद सिंह,लालसा देवी, राजन देवी, राजेंद्र सिंह, सरवरी खातून, शोभा देवी, चम्पा देवी, सुदामा यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

NEET पेपर लिक होने को लेकर छात्र संगठन आइस ने किया विरोध प्रर्दशन

रियासी आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है

 सिधवलिया की खबरें : विदेशी महिला से हुई लूट कांड के मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

यूपी की महिला मंत्रियों की केंद्र में घटी भागीदारी,पहले थी तीन, इस बार सिर्फ दो जीतीं,एक को मिला मौका

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!