क्या राहुल गाँधी थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं?

क्या राहुल गाँधी थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। स्कूली दिनों में हम या आप मई-जून के महीने का इंतजार करते थे। कब गर्मी की छुट्टी हो और अपना बैग पैक कर नानी या किसी रिश्तेदार के यहां छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े। पूरी छुट्टी खूब मौज-मस्ती में बीते। लेकिन देश में अभी चुनावी इम्तिहान से दो-चार हुआ है। अब सभी की निगाहें रिजल्ट वाले दिन पर आकर टिकी है।

नतीजों के आने से पहले एक खबर आ गई कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। वैसे तो राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने की बात पहले भी ट्रेंडिंग टॉपिक बनती रही है। अहम मौकों पर राहुल गांधी विदेश क्यों चले जाते हैं? एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देना कांग्रेस पार्टी के लिए थोड़ा मुश्किल होता रहा है।कई मौक़ों पर राहुल गाँधी अकेले और सपरिवार जन्मदिन मनाने से लेकर नये साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जा चुके हैं।

अनुकूल नतीजे न होने पर कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर सवाल

लोकतंत्र का महापर्व कहे जाने वाला लोकसभा का चुनाव ख़त्म हो गया है। अब नतीजे आने में एक दिन बाकी है। एग्जिट पोल की मानें तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है, जो विपक्षी गुट इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) का हिस्सा है।

ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक INDI गठबंधन को 200 से कम सीटें मिलने का अनुमान है। यदि कांग्रेस प्रभाव छोड़ने में विफल रहती है, तो पार्टी के भविष्य और उसके नेतृत्व पर एक बार फिर सवाल उठेंगे। इस सब के बीच, अफवाहें जोर पकड़ने लगीं कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद 5 जून को विदेश यात्रा पर निकल पड़ेंगे.

थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं राहुल? 

सप्ताहांत में बोर्डिंग पास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। विस्तारा के बोर्डिंग पास पर राहुल गांधी का नाम है। इसमें कांग्रेस नेता को 5 जून को बिजनेस क्लास में थाईलैंड की यात्रा करते हुए दिखाया गया है। एक्स यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर पर कैप्शन एम एस मनराल (मोदी का परिवार) ने कहा कि राहुल गांधी की फ्लाइट टिकट 5 जून – 2024 बिजनेस क्लास विस्तारा एयरलाइंस की है। एक अन्य यूजर ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कमेंट किया कि राहुल गांधी 5 जून को  बैंकॉक भाग रहे हैं। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे और एग्जिट पोल के अनुमान कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत आशाजनक नहीं हैं।

राहुल गांधी हर साल लगभग 65 यात्राएं करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार साल 2015 से 2019 के बीच राहुल ने 247 बार विदेश यात्राएं की हैं। ये उन यात्राओं की संख्या हैं जो कि एसपीजी को बिना सूचित किए की गई थी। इसका मतलब ये है कि राहुल गाँधी की कुल विदेश यात्राओं की संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है।

राजनीतिक एक्शन छोड़ राहुल चले विदेश 

राहुल गांधी का संसद सदस्यता बहाल किए जाने के बाद पहला विदेश दौरा करते हुए यूरोप के 5 दिवसीय दौरे गए थे।  इससे पहले उन्होंने इसी साल अमेरिकी दौरे से पहले लंदन की यात्रा की थी। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण के बाद राहुल गांधी की विदेश यात्रा हमेशा से निशाने पर रही है। जहां उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और ये खतरे में है। राहुल गांधी के कई अहम मौकों पर विदेश यात्रा पर जाने का पुराना इतिहास रहा है।

साल 2021 के दिसंबर महीने में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल के बीच राहुल गांधी बुधवार को इटली की यात्रा पर रवाना हो गए थे। राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। बीजेपी नेताओं ने तंज कसा था। राहुल गांधी की काबलियत और ऐन मौके पर मैदान छोड़ने जैसी टिप्पणियां सामने आई थी।

बचाव में उतरी कांग्रेस ने कहा कि निजी यात्रा को लेकर अफवाह न फैलाएं। साल 2019 में जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा था। कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही थी। लेकिन राहुल गांधी इस बीच दक्षिण कोरिया की यात्रा पर निकल गए थे। साल 2018 में कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद राहुल गांधी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विदेश यात्रा पर चले गए थे। जिसकी वजह से कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में बनी सरकार को पोर्टफोलियो बंटवारे में देरी का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!