आरा में 315 बोर अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

आरा में 315 बोर अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

1 कट्टा और 5 गोली बरामद, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश को धर दबोचा है। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कलक्टर सिंह उदवंतनगर के ज्ञानचक गांव का निवासी है। इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञानचक गांव निवासी कलक्टर सिंह 315 बोर का अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

इसके बाद उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर ज्ञानचक गांव में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इसके बाद सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया। तलाशी लिए जाने पर एक देसी पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किया गया। टीम ने थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा शांभवी सिंह, सिपाही अमरेन्द्र कुमार और जवान अमरेन्द कुमार और सनम रात शामिल थे। इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। पूर्व के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।


हत्या के प्रयास समेत अन्य कांडों में 27 गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

एसपी प्रमोद कुमार के आदेश पर कांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब बरामदगी को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में 27 पकड़े गए। इसमें हत्या में दो, हत्या के प्रयास में दो, आर्म्स एक्ट में एक, वारंट में 6 और शराब में सोलह पुलिस के हत्था चढ़े हैं। अभियान के दौरान 8 शराब भट्ठियों को तोड़ा गया। 272 लीटर देसी शराब और 10 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।दो वारंट और एक कुर्की का निष्पादन किया गया।

 

करीब 148 वाहनों की जांच की गई। एक लाख 48 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 6 कारतूस और तीन बाइक जब्त किया गया। नवादा थाना पुलिस ने धोबी घटवा-बिहारी मिल रोड से 27 लीटर देसी शराब के साथ चंदन कुमार को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी उदवंतनगर के जैतपुर का निवासी है। बिहिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य कांड में 2 आरोपियों को पकड़ा है। गड़हनी थाना पुलिस ने एक अपहृत को बरामद करने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े

नीट के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा- धर्मेंद्र प्रधान

दो दोस्तों ने खड़ी कर दी 700 लोगों की टीम, बिहार और दिल्ली में है सक्रिय

बिहार का आशिक, असम की माशूका, इंस्टा पर हुआ प्यार, लिव-इन के बाद पेट में बच्चा छोड़ भागा प्रेमी

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित हथियार के साथ देसी कट्टा जब्त, दो बदमाश गिरफ्तार

दाल व्यवसायी के मुंशी से लूट मामले के सभी पांच अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!