सीवान जन सुराज कार्यवाहक समिति  के इंतखाब  ज़िलाध्यक्ष,  राजीव रंजन संगठन महासचिव,  कृष्ण कुमार मुख्य प्रवक्ता बने

सीवान जन सुराज कार्यवाहक समिति  के इंतखाब  ज़िलाध्यक्ष,  राजीव रंजन संगठन महासचिव,
कृष्ण कुमार मुख्य प्रवक्ता बने

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

महिला जिलाध्यक्ष पिंकी देवी,जिला युवा अध्यक्ष बने इम्तियाज अहमद *

-चार सदस्यीय कोर कमिटी सदस्यों ने की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा

-समिति में पांच संरक्षक और पांच सदस्यीय अभियान समिति का भी गठन
दर्जनों नए साथी जनसुराज से जुड़े.

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जन सुराज के जिला कार्यालय में रविवार को सिवान के जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। यह घोषणा जनसुराजी साथियों से खचाखच भरे हॉल में चार सदस्यीय कोर कमिटी की टीम ने की।
इनमें अब्बास शेख, काशी बैठा, ए के द्विवेदी, कुशुम देवी शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया.

ए के द्विवेदी ने कहा कि जनसुराज बिहार के बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन की संकल्प लेकर उतरी है। प्रशांत किशोर के पास इसे लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। उन्होंने यह भी कहा कि आज घोषित समिति स्थाई चुनाव होने तक काम करेगी।

कार्यवाहक समिति के जिलाध्यक्ष इंतखाब अहमद को बनाया गया। सात सदस्यीय संरक्षक समिति में रामेश्वर सिंह , बादशाह सिंह, राम होसियार सिंह, प्रो ऊबे दुल्लाह अंसारी, लखी बाबू, डा आर एन शुक्ला, नुरुल होदा को रखा गया है। जिलाध्यक्ष के साथ काम करने के लिए 15 उपाध्यक्ष और 15 जिला सचिवों के नामों की भी घोषणा की गई।

वहीं संगठन महासचिव राजीव रंजन पांडेय , मुख्य जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह , जिला कार्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार , महिला जिलाध्यक्ष पिंकी देवी , जिला युवा अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और जिला किसान अध्यक्ष बबन तिवारी को बनाया गया।

इसके अतिरिक्त तीन अनुमंडल और 20 प्रखंड के अध्यक्ष व सदस्यों के नामों की भी घोषणा हुई। वहीं जन सुराज की सोच को घर-घर पहुंचाने के लिए पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी घोषणा की गयी.

यह भी पढ़े

गोरख सिंह स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजनंदनी आयी प्रथम

जनसंवाद कार्यक्रम में जुट रही लोगों की भीड़ से उत्साहित हैं डॉ अशरफ अली

सिधवलिया की खबरें :  पैतालिस लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्तार

PM मोदी ने किसानों के लिए अधिक उपज वाली फसलों की 109 किस्में जारी किया

सिधवलिया की खबरें :  पैतालिस लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्तार

प्रखंड कार्यालय परिसर में विशालकाय वट वृक्ष गिरा

मढ़ौरा में एम्बुलेंस की ठोकर से बाइक सवार दो लोग  घायल

PM मोदी ने किसानों के लिए अधिक उपज वाली फसलों की 109 किस्में जारी किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!