रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्‍वतंत्रता दिवस

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्‍वतंत्रता दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्‍याय  ने राष्ट्रीय झंडा फहराया

श्रीनारद मीडिया, महाराजगंज (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव वीर सेनानियो की भूमि के नाम से मशहूर है। उल्लास उमंग से ओतप्रोत 78वें स्वाधीनता दिवस समारोह रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह की स्मृति स्मारक स्थल पर अनुमण्डल पदाधिकारी महाराजगंज के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम कार्यान्वयन निमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्‍याय  ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और सलामी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति पर माल्यानपर्ण के पश्चात मुख्य समारोह संपन्न हुआ। वही दूसरी तरफ मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बंगरा गांव जहां 31स्वतंत्रता सेनानी थे कल्पना कीजिए इस गांव की भूमि कितनी ही पूजनीय है। आइए हम सब मिलकर देश की एकता और अखंडता संप्रभुता की रक्षा का संकल्प ले।

प्राथमिक विद्यालय बंगरा कन्या, प्राथमिक विद्यालय बंगरा के बच्चे व शिक्षक समय से पूर्व ही उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विनय किशोर सिंह, शिव शंकर सिंह, रामनारायन पाठक, सुधींद्र कुमार सिंह, विक्रमा पण्डित, कामता प्रसाद, अशोक कुमार कुंवर, मनिद्र पाण्डेय सहित उप मुखिया कौशल्या देवी, अवकाश प्राप्त शिक्षिका प्रतिमा सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समाप्ति पर विद्यालय के बच्चो को रघुबीर सिंह के स्मृति में नोट बुक उपहार स्वरूप देने का कार्य किया गया। शिक्षक कुमार राजकपूर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागतगान पुस्तकालय के सदस्य जलेश्वर सिंह ने प्रस्तुत किया वही ग्लोबल पाठशाला के द्वारा देश भक्ति गीत का प्रस्तुतिकरण कर कार्यक्रम को देश भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में शान से फहराया गया तिरंगा झंडा

तो क्या आज भारत में होता लाहौर?

15 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)

पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

वाहन चेकिंग के दौरान 3 तस्कर 8.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

भारत के लिये ओलंपिक पदक जीतने में इतना संघर्ष क्यों है?

ओलंपिक-2024 में भारत का क्या प्रदर्शन रहा?

भारत में महिलाएं और पुरुष 2023 की क्या स्थिति है?

लहसुन को उच्च न्यायालय ने सब्जी की श्रेणी में रखा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!