भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

रोहनिया / भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में शनिवार को आयोजित हिन्दी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार मिश्रा प्रक्वता हिन्दी केन्द्रीय विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर चन्दौली ने कहा कि हिन्दी भाषा की सोंधी सुगन्ध केवल भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेकानेक देश में फैल रही है। आज यह भाषा केवल संस्कृति एवं सभ्यता का वाहक नही बल्कि रोजगार की प्रबल साधन के रूप में अपने को स्थापित कर रही है। विश्व के अनेकों देश हिन्दी भाषा से संबंधित शिक्षण एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं और अपनी भाषा में मूल बिन्दुओं को अनुवादित कर रहे हैं।

हमारी समृद्धि हिन्दी, सांस्कृति एवं सभ्यता का प्रबल वाहक है और आज विश्व में 60 करोड़ लोग हिन्दी को बोलते एवं समझते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामेश्वर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति शर्मा ने दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.एम. सिंह, डॉ. नागेन्द्र राय,डॉ. अरविन्द नाथ सिंह, डॉ. डी.आर. भारद्वाज,डॉ. अनंत बहादुर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!