Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें :  बीडीओ ने किया विकास कार्यों की समीक्षा - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें :  बीडीओ ने किया विकास कार्यों की समीक्षा

सिसवन की खबरें :  बीडीओ ने किया विकास कार्यों की समीक्षा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर चलने वाले कार्यों की समीक्षा। सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को दिन के 2:00 बजे के करीब पंचायत स्तर पर चलने वाले कार्यों की समीक्षा की समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवन, विद्युत पत्र का भुगतान सोलर लाइट का भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। मौके पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

जयी छपरा  जानकी धाम पर सत्संग का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के जयी छपरा जानकी धाम पर सोमवार को रात्रि 9:00 बजे के करीब सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सत्संग में अयोध्या से आए हुए साधु संतों द्वारा लोगों को सत्य कर्म करने को लेकर प्रेरित किया गया।

 

 

जदयू कार्यकर्ताओं की  हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में मंगलवार को दिन के 12:00 बजे के करीब जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर जिला के कई जदयू नेता उपस्थित रहे।

 

अध्यक्ष तथा  सदस्य पद के लिए लोगो ने कटाई एनआर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सिसवन में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा 3 सदस्य पद के लिए लोगो ने कटाई एनआर। सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में पैक्स चुनाव होने हैं।जिसको लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं नामांकन से पहले अध्यक्ष पद को लेकर 3 तथा सदस्य पद के लिए 3 लोगो ने मंगलवार एनआर रसीद कटाया।इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।

 

आपसी विवाद  में चार लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सिसवन थाना क्षेत्र के उबधी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलो में राम इकबाल यादव का पुत्र बैजनाथ यादव, उसका पुत्र मनोज कुमार, देवराज यादव का पुत्र संजय कुमार व सोनी कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट  में पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:
सीवान जिला  के सिसवनप्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो में भुवनेश्वर ओझा का पुत्र प्रभाकर ओझा, उसका पुत्र दीपक कुमार के अलावा पदमाकर ओझा शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

श्रीलंका एयरलाइंस के विज्ञापन में रामकथा का अद्भुत चित्रण!

कुख्यात अपराधी आशीष कुमार पोद्दार गिरफ्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने से 100 अश्वमेध यज्ञों का फल मिलता है

अलकायदा की साजिश पर NIA का शिकंजा, बिहार-बंगाल समेत आधा दर्जन राज्यों में छापेमारी

देवउठनी एकादशी की पूजा हुई संपन्न,अब बजेगी शहनाई

छिनतई की घटना के 36 घंटे में कांड में संलिप्त अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!