Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र ने मरीजों के बीच वितरित किया फल ,अन्य लोगों को खिलायी मिठाई - श्रीनारद मीडिया

बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र ने मरीजों के बीच वितरित किया फल ,अन्य लोगों को खिलायी मिठाई

बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र ने मरीजों के बीच वितरित किया फल ,अन्य लोगों को खिलायी मिठाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र के नेतृत्व मेंं धूमधाम से सुशासन दिवस के रुप में धूमधाम से मनायी गयी।

बडहरिया मुख्यालय स्थित रामजानकी मठ परिसर में मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता मे जयंती समारोह आयोजित किया गयख। सर्वप्रथम भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बडहररिया पहुंचकर मरीजो के बीच ब्रेड और फल वितरित किया।

वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। उसके बाद रामजानकी मठ परिसर में अटल जी के तैलचित्र पर आचार्य पं विवेक मिश्र के मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प अर्पित किया गया।

 

भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने नव नियुक्त बड़हरिया सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं वाजपेयी जी की स्मृति को जीवंत रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओ के बीच पौधे वितरित किये गये।

भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विचारक, साहित्यकार, कवि व युगद्रष्टा बताया।संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम ने किया।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सरपंच शिवनाथ कुशवाहा ने किया।

 

इस मौके पर प्रेम प्रकाश सोनी,डॉ सच्चिदानंद गिरि, अखिलेश्वर सिंह,राजेश गिरि ,शंकर सोनी ,केसर श्रीवास्तव,गौरीशंकर राम ,सुशील वर्मा,विकास शर्मा, बलिराम साह, उपेन्द्र साह ,विश्वनाथ यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

अटल जी राजनेता, कवि और पत्रकार के साथ चिन्तक भी थे

यूपी की अब तक की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई दी

Leave a Reply

error: Content is protected !!